{"_id":"679e84111d4e743a9f037472","slug":"gave-triple-talaq-when-demand-for-bike-and-land-was-not-met-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1059857-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइक व जमीन की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइक व जमीन की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक
Sun, 02 Feb 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
बाइक व जमीन की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक
लखनऊ। दहेज में बाइक व जमीन की मांग पूरी न होने वाली तराना को पति व ससुराल वालों ने मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद पति ने मायके पहुंचकर तीन तलाक दे दिया। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश पर 30 जनवरी को तालकटोरा थाने में पति सहित नौ पर केस दर्ज किया गया है।
सआदतगंज के तोप दरवाजा निवासी तराना का निकाह नवंबर 2022 को राजाजीपुरम थरी निवासी सलमान से हुआ था। 15 अक्तूबर 2023 को मांग पूरी न होने पर घर से भगा दिया। 18 जुलाई को सलमान मायके पहुंचा और बड़े घर की लड़की से निकाह करने की बात कहते हुए तीन तलाक दे दिया।
आरोप है कि वह शिकायत करने थाने पहुंची तो पुलिस ने भगा दिया था। डीसीपी के आदेश पर महिला के पति, सास जमीला खातून, ननद हसीना, जेठ आफताब, इस्लाम, इस्माइल, इरफान, जेठानी नगमा और मोना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोप गलत है। शिकायत मिलते ही केस दर्ज किया गया।