फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gave triple talaq for not fulfilling demand of car, threw her out of the house

Lucknow News: कार की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, घर से भगाया

Sun, 01 Jun 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 01 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Gave triple talaq for not fulfilling demand of car, threw her out of the house
कार की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, घर से भगाया
लखनऊ। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर मड़ियांव के शेरवानी नगर निवासी यासमीन को ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया और पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। शुक्रवार को उन्होंने मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


यासमीन के मुताबिक नंबर 2021 में उनका निकाह लखीमपुर खीरी के छाउछ बेहजम रोड निवासी मो. कलीम से हुआ था। आरोप है कि पति व ससुराल वाले दहेज के उन्हें प्रताड़ित करने लगे। 1 दिसंबर 2022 को उन्हें घर से निकाल दिया गया। पुलिस के हस्तक्षेप पर समझौता हुआ। दहेज में कार की मांग कर 30 जून 2024 को आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया।
विज्ञापन


बीती 26 फरवरी को वह ससुराल पहुंचीं तो उन्हें रखने से मना कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने उन्हें ससुराल में जगह दिलाई। बीती 28 मई को कलीम ने उन्हें पाइप से पीटा, गला दबाकर हत्या का प्रयास किया और तीन तलाक देकर भगा दिया। यासमीन बस से लखनऊ पहुंचीं। उन्होंने पति कलीम, सास सुगरा खातून, ससुर मो. सलीम और ननद सानिया के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed