{"_id":"6aa862a92024fd54fc0c0389","slug":"gates-closed-for-neet-counseling-traffic-jam-at-kgmu-lucknow-news-c-13-lko1096-1919108-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नीट काउंसिलिंग के लिए गेट बंद, केजीएमयू में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नीट काउंसिलिंग के लिए गेट बंद, केजीएमयू में जाम
विज्ञापन
केजीएमयू में लगा जाम।
लखनऊ। नीट काउंसिलिंग के चलते सोमवार को केजीएमयू के कलाम सेंटर के पास बड़ा गेट बंद कर दिया गया। इससे अस्पताल परिसर में जाम लग गया। इसमें मरीजों को ले जा रही एक एंबुलेंस करीब 15 मिनट फंसी रही। सुरक्षाकर्मियों की मदद से एंबुलेंस को जाम से निकाला गया। ट्रॉमा सेंटर से मरीज को गांधी वार्ड ले जाया जा रहा था।
गेट बंद होने के बाद ट्रॉमा सेंटर और छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा के पास वाले गेट से मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही बढ़ गई। इससे परिसर में कई जगह जाम की स्थिति बनी। केजीएमयू में रोजाना छह से सात हजार मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। अस्पताल में करीब चार हजार बेड हैं और ज्यादातर भरे रहते हैं। ऐसे में मरीजों, तीमारदारों, डॉक्टरों और कर्मचारियों की बड़ी संख्या में आवाजाही होती है।
तीमारदारों ने एंबुलेंस को प्राथमिकता से रास्ता देने और काउंसिलिंग के लिए आने वालों के लिए अलग क्षेत्र बनाने की मांग की है। केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि जाम न लगे, इसके लिए व्यवस्था की गई है।