{"_id":"69e3e5f1cbbed1645902a311","slug":"gas-shortage-eased-catering-businesses-get-relief-lucknow-news-c-13-lko1070-1697312-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दूर हुई गैस की किल्लत, कैटरिंग कारोबारियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दूर हुई गैस की किल्लत, कैटरिंग कारोबारियों को राहत
विज्ञापन
गैस संकट।
लखनऊ। गैस की किल्लत से जूझ रहे शादी वाले घरों और कैटरिंग कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात के बाद उनकी समस्याएं काफी हद तक दूर हो गई हैं। पहले प्रशासन जरूरत के मुताबिक सिलिंडरों में आनाकानी कर रहा था। अब कारोबारियों को 70-80 फीसदी गैस मुहैया कराई जा रही है।
उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि प्रशासन ने शादी वाले घर के लिए आठ व्यावसायिक सिलिंडर नियत किए थे। हालांकि, सिर्फ दो से तीन सिलिंडर ही दिए जा रहे थे। कैटरिंग कारोबारियों को दूर से ही रास्ता दिखा दिया जा रहा था। शादी वाले घर खाने का सारा जिम्मा कैटरर्स पर छोड़ चुके थे। ऐसे में कारोबारियों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को समस्याएं बताईं। डिप्टी सीएम ने आपूर्ति विभाग को जरूरत के मुताबिक सिलिंडर देने के निर्देश दिए।
विजय कुमार ने बताया कि अब 70-80 फीसदी तक गैस मिल रही है। शादी के पकवानों पर कोई संकट नहीं आया और मीनू में भी कोई कटौती नहीं की गई है। कहा कि शादी में लोगों की संख्या के आधार पर सिलिंडर तय होते हैं। एक राजनीतिक परिवार की शादी में 10 हजार लोगों के लिए 100 सिलिंडर की जरूरत पड़ रही है।