फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gas leakage in indira nagar

इंदिरानगर के सेक्टर 16 में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, घरों से बाहर निकल आए लोग

Wed, 30 Jun 2021 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
gas leakage in indira nagar
लखनऊ। इंदिरानगर के सेक्टर-16 में मंगलवार शाम को ग्रीन गैस की पाइप लाइन में तेज रिसाव से आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे घरों से बाहर आ गए और पुलिस व फायर विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने ग्रीन गैस के कर्मचारियों को सूचना दी तो उन्होंने समस्या दूर की। इस दौरान करीब दो घंटे तक दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हेमंत पांडेय ने बताया कि इलाके में ग्रीन गैस की पाइप लाइन के कनेक्शन का काम चल रहा है। लीकेज की समस्या उनके पास के ही एक घर में आई। सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच भी हल्का रिसाव हुआ था। इस पर किसी ने पाइप लाइन कनेक्शन का काम कर रहे ठेकेदार को फोन किया तो बताया गया कि टेस्टिंग चल रही है। इसके बाद रिसाव भी बंद हो गया तो बात दब गई। लेकिन शाम को करीब साढ़े चार के बाद फिर तेज रिसाव होने लगा। इससे चारों तरफ गैस फैलने से लोग परेशान हो उठे और दर्जनों घरों के लोग सड़क पर निकल आए। बताया गया कि पाइप लाइन व घर में गई लाइन के कनेक्शन प्वाइंट पर रिसाव हो रहा था। इसे ग्रीन गैस के कर्मचारियों ने दुरुस्त किया। इलाके के लोगों ने बताया कि यहां अक्सर लीकेज की समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन

घर के अंदर था लीकेज
जीएम मार्केटिंग सीएनजी एसपी गुप्ता ने बताया कि इंदिरानगर में एक घर के सामने उस पाइप में लीकेज की जानकारी मिली थी जो घर के अंदर कनेक्शन का होता है। यह लीकेज पास में गड्ढा खोदने या गाड़ी की टक्कर लगने से हो जाता है। यह पाइप लाइन में लीकेज की समस्या नहीं थी। समस्या दूर करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed