{"_id":"66d89acce1ce9c7f7405d6bd","slug":"gas-cylinder-burst-while-making-tea-house-caught-fire-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106569-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चाय बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चाय बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, घर में लगी आग
Wed, 04 Sep 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के आजाद नगर मोहल्ला स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के पास एक घर में चाय बनाते समय सिलेंडर फट गया। इससे घर में आग लग गई। आग से घर में रखा सारा सामान जल गया। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
इकौना थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में चंद्रिका प्रसाद की किराये के मकान में साइकिल की दुकान थी। मंगलवार देर शाम उसकी पत्नी व बेटी बाजार सामान लेने गईं थीं। इस दौरान चंद्रिका प्रसाद घर में रखे गैस चूल्हे पर चाय बनाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया। रेगुलेटर व पाइप में आग लग गई। पाइप से गैस सिलेंडर में आग लग गई।
यह देख चंद्रिका प्रसाद घर छोड़कर बाहर निकल आया। इस दौरान सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से घर में रखा 22000 रुपये नकदी व साइकिल का सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे मोहल्लेवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है। संवाद