{"_id":"5ac362d04f1c1bdd618b5336","slug":"gas-cylinder-booking-not-completed-due-to-closing-financial-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस वजह से अटकी है 10 हजार लोगों की गैस सिलिंडर की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वजह से अटकी है 10 हजार लोगों की गैस सिलिंडर की बुकिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 03 Apr 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
राजधानी में करीब दस हजार उपभोक्ताओं को मार्च में कराई गई बुकिंग का गैस सिलिंडर नहीं मिला है। 31 मार्च को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के बाद बुकिंग सिस्टम से जुड़े सॉफ्टवेयर के पूरी तरह अपडेट न होने से बुकिंग अब भी वेटिंग में अटकी है।
विज्ञापन
सप्लाई से जुड़ी तेल कंपनियों के अधिकारियों ने एजेंसी स्तर पर सिस्टम में फंसी पुरानी बुकिंग को जल्द अपडेट कराकर सिलिंडर की होम डिलीवरी कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
सप्लाई से जुड़ी तेल कंपनियों के जिम्मेदारों ने दावा किया था कि 31 मार्च को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के दौरान बैकलॉग के चलते बुकिंग के बाद भी वेटिंग में फंसे करीब 18 हजार सिलिंडर 24 घंटे में खुद अपडेट हो जाएंगे।
विज्ञापन
इसके बावजूद 48 घंटे बाद भी पूरी तरह सिस्टम अपडेट नहीं किया जा सका। पुरानी बुकिंग अपडेट न हो पाने के कारण दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मार्च की बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाया है।
गैस एजेंसियों पर इसकी शिकायत के बाद उपभोक्ताओं को सिस्टम जल्दी पूरी तरह अपडेट हो जाने का भरोसा ही मिला।
Trending Videos
कैंसिल का एमएमएस तो आ गया, पर बुकिंग का नहीं
सिस्टम अपडेट किए जाने के दौरान निरस्त हुई बुकिंग का एलर्ट एसएमएस तो मोबाइल नंबर पर जारी हुआ, लेकिन पुरानी बुकिंग नए सिरे से अपडेट होने का एसएमएस अभी भी अटका है। इसके चलते ही निरस्त बुकिंग अपडेट होने अथवा न होने को लेकर कस्टमर सोमवार को संबंधित गैस एजेंसियों के चक्कर काटते रहे। आईवीआरएस सिस्टम भी ऐसे कस्टमरों की नई बुकिंग रिजेक्ट कर रहा है।
सर्वर पर लोड बढ़ने से अपडेट नहीं हो पाया सिस्टम
एचपी और आईओसी से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि सिस्टम अपडेट हो जाने के बाद निरस्त पुरानी बुकिंग के कन्फर्मेशन का एसएमएस कस्टमरों को भेजा जा रहा है। बड़ी संख्या में एक साथ होने वाले अपडेट से सर्वर ओवरलोड हो गया है, जिससे कुछ पुरानी बुकिंग सिस्टम में अपडेट होने से बची हैं।
उन्होंने भरोसा दिलाया है कि कि सभी लंबित बुकिंग अपडेट कर इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को दी जाएगी। तेल कंपनियों ने सभी एजेंसी संचालकों को कस्टमरों की पुरानी बुकिंग सिस्टम में दोबारा चेक कर तत्काल अपडेट कराने का निर्देश भी दिया है।