फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gas agency

गैस एजेंसी पर दबंग का हंगामा, तान दी पिस्टल

Wed, 29 Jan 2014 09:39 AM IST
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Jan 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
gas agency

डीबीटीएल दायरे में आने को आधार कार्ड बनवाने का बायोमीट्रिक आवेदन फार्म जमा करने वाले गैस उपभोक्ताओं की भीड़ गैस एजेंसियों पर बढ़ने लगी है।

विज्ञापन


इससे अधिकांश गैस एजेंसियों पर व्यवस्था धराशायी होने से मंगलवार को कई एजेंसियों पर कर्मियों व उपभोक्ताओं में नोकझोंक व हंगामा भी हुआ।

गोलागंज स्थित गीता गैस एजेंसी पर तो एक दबंग ने गैरवाजिब तरह से फार्म जमा कराने को लेकर पहले एजेंसी पर हंगामा किया और बाद में पिस्टल निकाल कर कर्मचारियों को धमकाया भी।
विज्ञापन


गैस एजेंसी कर्मियों ने कमरे का दरवाजा बंद कर जान बचाई। इससे आक्रोशित गैस वितरकों ने जिला प्रशासन से फार्म जमा करने के दौरान एजेंसियों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम मुहैया कराने की मांग की। साथ ही चेताया कि ऐसी घटना फिर होने पर वह कार्य में कोई सहयोग न करने का निर्णय लेने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वितरक फेडरेशन के यूपी अध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि वजीरगंज थानाक्षेत्र स्थित गीता गैस एजेंसी पर दोपहर बाद क्षेत्रीय दबंग मो. सलीम खां शब्बू कुछ साथियों के साथ लाइन से इतर फार्म जमा कराने पहुंचा।

जांच में गैस कनेक्शनधारी व आधार कार्ड पर दर्ज नाम अलग-अलग पाए जाने पर एजेंसी कर्मियों ने फार्म जमा न होने की बात कही।

इस पर शब्बू ने आधार कार्ड में दर्ज नाम पर तत्काल नया गैस कनेक्शन जारी किए जाने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उपभोक्ताओं ने जब इस पर आपत्ति जताई तो आरोपी ने पिस्टल निकालकर गैस एजेंसी कर्मियों को धमकाना शुरू कर दिया।

बमुश्किल वहां मौजूद क्षेत्र के अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद शब्बू जल्द ही नया गैस कनेक्शन जारी कराने की धमकी देता हुआ हटा। इससे कर्मियों ने कार्य ठप कर दिया जो दोपहर बाद तीन बजे ही शुरू हो पाया।

बढ़ती भीड़ के दबाव से गैस एजेंसियों पर अव्यवस्थाओं के कारण आलमबाग, कृष्णानगर, सदर, गोमती नगर, इंदिरा नगर व लालबाग सहित करीब एक दर्जन इलाकों में संचालित गैस एजेंसियों पर भी उपभोक्ताओं व एजेंसी कर्मियों के बीच नोकझोंक हुई।  

डीबीटीएल दायरे में आने के लिए आधार कार्ड बनवाने वाले फार्म जमा कराने वाले गैस उपभोक्ताओं की संख्या दूसरे दिन ही बीस हजार का आंकड़ा पार करती दिखी।

यूपी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के पदाधिकारियों की माने तो जिले में संचालित 86 गैस एजेंसियों पर मंगलवार सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक बायोमीट्रिक फार्म जमा कराने व इस बाबत पूछताछ करने वालों की भीड़ रही।

नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों पर दूसरे दिन भी गैस वितरकों द्वारा बायोमीट्रिक फार्म जमा कराने की उचित व्यवस्था शुरू न हो पाने से वास्तविक तौर पर जमा हुए फार्मों की संख्या का विवरण देने में अधिकारी बचते रहे।

ड्यूटी में लापरवाही पर एफआईआर
जिलाधिकारी की कड़ी चेतावनी के बावजूद नगर निगम प्रशासन के अधिकारी दूसरे दिन भी गैस एजेंसियों पर आए बायोमीट्रिक फार्मों को जोनल कार्यालय में जमा कराने को लेकर नहीं चेते।

इससे ही जिलाधिकारी ने अब नगर निगम के जोनल कार्यालयों में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले प्रगणकों व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ एक हजार का जुर्माना लगाने के कड़े निर्देश भी दिए हैं।


यह जानकारी नोडल अधिकारी व एडीएम वित्त व राजस्व संजय कुमार सिंह यादव ने दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम स्तर से प्रगणकों की तैनाती कर 27 से 30 जनवरी तक उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था भी कराने को कहा गया।

बावजूद अधिकांश कर्मचारी इस कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। एनपीआर डयूटी से इन्कार करना दंडनीय है। इसलिए विभिन्न विभागों के जिन कर्मचारियों की डयूटी बतौर प्रगणक लगाई गई है, वह नगर निगम के जोनल कार्यालय में ड्यूटी करें अन्यथा एफआईआर दर्ज कराते हुए एक हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed