ओ हो, मैनेजर सर तो डांट खा गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचरा प्रबंधन प्लांट को हर हाल में दिसंबर तक चालू किया जाएगा।
प्रमुख सचिव नगर विकास ने शनिवार को मोहान रोड पर शिवरी गांव स्थित प्लांट का निरीक्षण किया और काम की सुस्त रफ्तार पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
तय समय से कई साल पीछे चल रहे प्लांट के कार्य को लेकर उन्होंने प्लांट का निर्माण करने वाली निजी कम्पनी और जल निगम की सीएनडीएस इकाई के निदेशक व प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार भी लगाई।
मार्च 2014 में जेएनएनयूआरएम प्रथम चरण की समय सीमा समाप्ति को देखते हुए उन्होंने काम को दिसम्बर से पहले पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के
दौरान प्रमुख सचिव नगर विकास सीबी पालीवाल ने प्लांट की अधूरी बाउंड्री वाल
को देखकर भी नाराजगी जताई और इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
प्लांट
केकाम में तेजी लाने केसाथ ही प्रमुख सचिव ने निजी कंपनी ज्योति इनवॉयरोटेक
जल निगम अधिकारियों से कहा कि प्लांट में घना वृक्षारोपण किया जाएगा ताकि
आसपास का वातावरण अच्छा रहे।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह
भी प्रमुख सचिव नगर विकास के साथ थे।