फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Garbage dumped at railway crossing, road blocked for seven hours

Lucknow News: रेलवे क्रॉसिंग पर डाला कचरा, सात घंटे सड़क मार्ग बाधित

Sat, 22 Feb 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Garbage dumped at railway crossing, road blocked for seven hours
बछरावां क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग से कचरा हटाती जेसीबी। स्रोत-सोशल मीडिया
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-रायबरेली रेलखंड के बछरावां स्टेशन के निकट लालगंज रोड की क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार की रात एक ट्रक कचरा डाल दिया गया। इससे करीब सात घंटे तक सड़क मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। पटरियां सुरक्षित होने से ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। नगर पंचायत से आई टीम ने शुक्रवार सुबह कचरा साफ कराया तो सड़क मार्ग पर यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन


लालगंज रोड की क्रॉसिंग पर रात में एक ट्रक कचरा डाल दिया गया। यह कचरा फाटक के भीतर फेंका गया लेकिन पटरियों तक कचरा नहीं पहुंच सका। अगर पटरियों पर कचरा पड़ा होता तो ट्रेनों का आवागमन रुक जाता।
विज्ञापन


सुबह होते ही क्रॉसिंग की सड़क पर कचरे का ढेर लगा होने से वाहनों को निकलने में दिक्कत हुई। दोपहिया और छोटे चौपहिया वाहन किसी तरह किनारे से निकलते रहे लेकिन बड़े वाहनों को कचरा साफ होने का इंतजार करना पड़ा। इससे क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों का आवागमन बाधित नहीं हुआ जिससे रेलवे अफसर चुप्पी साधे रहे। सड़क मार्ग बाधित होने और वाहनों की लाइन लगने के बाद नगर पंचायत की टीम बुलाई गई। नगर पंचायत से आए सफाई कर्मियों ने कचरा साफ किया।

रेलवे क्रॉसिंग से सात ट्रॉली कचरा उठाया गया। बछरावां के वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) शुभव श्रीवास्तव का कहना है कि क्रॉसिंग पर कचरा फेंका गया था जिसे हटवा दिया गया है। कचरा क्रॉसिंग के गेट के पास था जो पटरियों तक नहीं पहुंच सका। इससे ट्रेनें गुजरती रहीं।



साजिश की आशंका, बरती गई लापरवाही
बछरावां में लालगंज रोड की क्रॉसिंग पर कचरा फेंके जाने के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है। रात में कचरा फेंका गया और सुबह देर तक स्थानीय रेलवे अफसर चुप्पी साधे रहे। इस लापरवाही को उच्चाधिकारियों ने संज्ञान में लिया है। रेलवे मुख्यालय दिल्ली से जवाब मांगे जाने की चर्चा रही लेकिन इस बारे में किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। शुक्रवार सुबह 9 बजे कचरा साफ होने के बाद आरपीएफ पहुंची। क्रॉसिंग के गेटमैन नरेंद्र कुमार का कहना है कि रात लगभग दो बजे एक ट्रक से कचरा फेंका गया जिसके बारे में उसी समय बछरावां स्टेशन को अवगत करा दिया। जिस तरह कचरा जान-बूझकर डाला गया, उससे किसी साजिश से इन्कार नहीं किया जा सकता है। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि पूरे घटनाक्रम से लखनऊ मंडल के अधिकारियों को दोपहर में अवगत करा दिया गया है। आरपीएफ चौकी इंचार्ज दिनेश शर्मा ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने ऐसा किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि ऐसा करने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed