{"_id":"671aae28ddfe0dae6b0aa6aa","slug":"garbage-disposal-plant-will-start-after-diwali-raebareli-news-c-101-slko1031-121544-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिवाली बाद शुरू हो जाएगा कूड़ा निस्तारण प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिवाली बाद शुरू हो जाएगा कूड़ा निस्तारण प्लांट
Fri, 25 Oct 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 शुरू होने से पहले शहर को साफ-सुथरा बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत एक दशक से बंद पड़े कूड़ा निस्तारण प्लांट को चलाने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। महज बिजली कनेक्शन का काम बाकी है। दिवाली बाद प्लांट शुरू होने की उम्मीद है।
शहर से कुछ दूरी पर वर्ष 2013 में जैतूपुर में कूड़ा निस्तारण प्लांट स्थापित कराया गया था। प्लांट चलाने की जिम्मेदारी लखनऊ की संस्था मेसर्स एकार्ड हाइड्रोएयर प्राइवेट लिमिटेड को दी गई थी। प्लांट एक साल तक तो ठीकठाक से प्लांट चला, लेकिन इसके बाद बंद हो गया। वर्ष 2017 से इसका संचालन पूरी तरह ठप हो गया। मशीनें खराब हो गईं। प्लांट बंद होने से कूड़ा निस्तारण का काम भी ठप हो गया।
पालिका के अधिकारियों ने शासन में संस्था की शिकायत की तो उसे वर्ष 2023 में ब्लैक लिस्ट कर दिया गया और नए सिरे से प्लांट चालू कराने की बात कही गई। इसके लिए शासन से नगर पालिका परिषद एक करोड़ 40 लाख रुपये का बजट दिया गया। इससे प्लांट मेंं लगी मशीनें ठीक कराई गईं। इनकी टेस्टिंग का काम एक माह पहले ही पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
सिर्फ बिजली कनेक्शन होना बाकी है। नवंबर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 शुरू होगा। ऐसे में दिवाली बाद प्लांट शुरू करने की तैयारी है। इसका मकसद शहर को साफ-सुथरा बनाने के साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग हासिल करना है।
बारिश में 35 हजार ही आबादी झेलती है समस्या
मौजूदा समय में प्लांट के पास 62 हजार मीट्रिक कूड़ा डंप है। शहर में प्रतिदिन 60 से 70 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। ऐसे में कूड़े के ढेर बढ़ रहा है। इसका असर शहर के 34 वार्डों की सफाई व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। कूड़े का निस्तारण न होने के कारण वार्डों से कूड़े का उठान नहीं हो पाता है। प्लांट के बंद होने से खासकर गजोधर का पुरवा, जगदीशपुर, किशन का पुरवा, तिलक नगर, जैतूपुर में रहने वाली 35 हजार की आबादी परेशान है। बारिश के दिनों में कूड़ा सड़ने पर नागरिकों को सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। यही नहीं गाहे-बगाहे कूड़े में आग लगा दी जाती है। इससे और मुसीबत होती है।
एक सप्ताह में होगा बिजली कनेक्शन
बिजली कनेक्शन का कार्य एक सप्ताह के अंदर हो जाएगा। दिवाली बाद कूड़ा निस्तारण प्लांट चालू करा दिया जाएगा। टेस्टिंग का कार्य पहले ही करा लिया गया है। प्लांट के चालू होने से शहर को साफ-सुथरा बनाने में मदद मिलेगी।
स्वर्ण सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद रायबरेली