{"_id":"5b62de714f1c1ba03e8b4af8","slug":"gaps-on-service-lane-of-lucknow-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे धंसने के बाद सर्विस लेन में भी आईं दरारें, तस्वीरें वायरल होते ही जागा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे धंसने के बाद सर्विस लेन में भी आईं दरारें, तस्वीरें वायरल होते ही जागा विभाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 02 Aug 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर पड़ी दरारें।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस एक्सप्रेस वे का जिक्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हर मंच से सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए करते थे, लगातार हो रही बारिश से उसकी पोल खुल गई है। बुधवार को आगरा के पास हाईवे के धंसने और उसमें कार समां जाने के बाद काकोरी के पास भी एक्सप्रेस वे पर गहरी दरारें दिखने लगी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने पर विभाग जागा और मरम्मत का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
काकोरी के करीमाबाद गांव के बाईं ओर मोहानरोड पर एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर करीब 40 फीट लंबी गहरी दरारें आ गईं। आगरा के हादसे को देखते हुए लोगों ने इसकी तस्वीरें को तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन ने बिना देरी दरारों की मरम्मत कर दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ जिससे कि मेन हाईवे और सर्विस लेन पर मिट्टी का ठीक से भराव नहीं हुआ। लगातार बारिश से दरारें पड़ गईं। जिससे सड़क धंसने लग गईं। 302 किमी लंबे एक्सप्रेस वे का निर्माण सपा सरकार में किया गया था, जिसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 21 नवंबर 2016 को खुद अपने हाथों से किया था।
विज्ञापन
आगरा की घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया है और मामले पर जांच के आदेश दे दिए हैं। यूपीडा के सीईओ अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनोमिक सर्विस (राइट्स) मामले की जांच कर रही है और 15 दिन में रिपोर्ट सौंप देगी।