फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ganz no wheicle zone on sunday

संडे की शाम गंज बनेगा नो व्हीकल जोन

Tue, 21 Jan 2014 10:06 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Jan 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
ganz no wheicle zone on sunday

चना जोर गरम की पुड़िया... पानी के कुछ चटपटे बताशे... कुरकुरी भेलपूरी... ठंडी आइसक्रीम... चिल्ड कोल्ड ड्रिंक्स... चलते-चलते बढ़िया सा पान और हां, पत्नी के लिए गजरा भी।

विज्ञापन


कुछ ऐसी होती थी संडे को हजरतगंज की रूमानियत भरी शाम। छुट्टी में यहां घूमना लोगों का रूटीन था। लोग पूरे परिवार के साथ एंज्वाय करते थे। युवाओं ने इस मस्ती को ‘गंजिंग’ नाम दे दिया।
विज्ञापन


अब तो लखनऊ की ‘गंजिंग’ की चर्चा देश-विदेश तक है। हालांकि, बदलते माहौल और बढ़ती भीड़ में ‘गंजिंग’ लगभग खत्म हो गई। हजरतगंज के इस ओल्ड फ्लेवर को लौटाने की कोशिशें फिर शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ हजरतगंज दिनेश यादव ने ‘गंजिंग’ का माहौल बनाने के लिए संडे की शाम हजरतगंज क्षेत्र को नो व्हीकल जोन बनाने का प्रस्ताव बनाया है।

सीओ हजरतगंज ने बताया कि संडे की शाम हजरतगंज में भीड़ जुटती है। लोग परिवार के साथ खाने-पीने और मस्ती करने आते हैं, लेकिन कारों से आने वाले कुछ लोग रंग में भंग डाल देते हैं।

सीओ ने बताया कि कारों में अक्सर लोग शराब पीते हैं और इसके बाद झगड़ा करते हैं। इससे गंज का माहौल बिगड़ता है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में हजरतगंज से लेकर हलवासिया तक मारपीट के अलावा फायरिंग भी हुई है।

मर्डर भी हो चुके हैं, जिसके चलते लोग परिवार के साथ ‘गंजिंग’ की हिम्मत नहीं जुटा पाते। उन्होंने कहा कि ‘गंजिंग’ का ओल्ड फ्लेवर लौटाने के लिए संडे की शाम हजरतगंज क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित करने की योजना बनाई जा रही है।

हलवासिया और हजरतगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द इस योजना पर चर्चा की जाएगी। सीओ ने बताया कि इसके लिए हजरतगंज चौराहे से अलका तिराहे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करने की योजना है।


लोग अपने वाहन पार्किंग में खड़ा करके यहां पैदल घूम सकते हैं। सिर्फ फेरी वालों को ही नो व्हीकल जोन में जाने की इजाजत होगी।

उन्होंने बताया कि अगर व्यापारियों से बातचीत के बाद यह प्रस्ताव फाइनल हो गया तो इस मार्ग पर शाम पांच या छह बजे से रात साढ़े ग्यारह बजे तक कोई वाहन नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed