फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gangster on four including history sheeter Lallan

Lucknow News: हिस्ट्रीशीटर लल्लन सहित चार पर लगा गैंगस्टर

Fri, 23 Feb 2024 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Gangster on four including history sheeter Lallan
लखनऊ। मलिहाबाद के मोहम्मदनगर में दो फरवरी को हुए तिहरे हत्याकांड में बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सिराज खान उर्फ लल्लन उर्फ गब्बर, उसके बेटे फराज, ड्राइवर अशर्फीलाल व फुरकान के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 21 फरवरी को पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन

मलिहाबाद के मोहम्मदनगर निवासी फरीद अहमद के घर में दो फरवरी को रिश्तेदार हिस्ट्रीशीटर सिराज उर्फ लल्लन ने बेटे फराज, ड्राइवर अशर्फीलाल और फुरकान के साथ मिलकर हमला बोला था। लल्लन ने फरीद बेटे हंजला, पत्नी फरहीन और रिश्तेदार मुनीर अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के कुछ ही घंटे के बाद आरोपी अशर्फीलाल को गिरफ्तार किया गया था। फुरकान को पुलिस ने तीन फरवरी को दबोच लिया था। इसके बाद मुरादाबाद से लखनऊ आते समय लल्लन व उसके बेटे फराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने 20 दिन बाद ही बुधवार को तिहरे हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन

एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। ये सभी जेल में बंद हैं। इनको जेल में ही इसका तामीला करा दिया जायेगा। हत्या के आरोपियों को भगाने व शरण देने के आरोप में गिरफ्तार शोभित शुक्ल व सिद्धार्थ शुक्ल को गैंगस्टर की कार्रवाई के दायरे में नहीं लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed