फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gangrape with married woman in barabanki

दरिंदगी: सुनसान जगह पर ले जाकर रातभर किया गैंगरेप

Mon, 27 Jul 2015 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,असंद्रा (बाराबंकी)
ब्यूरो/अमर उजाला,असंद्रा (बाराबंकी) Updated Mon, 27 Jul 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन
gangrape with married woman in barabanki

बाराबंकी के असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने अपहरण कर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की है। पीड़िता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस ने तहरीर दी है पर पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने रविवार शाम पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसका पति देहरादून में रहकर नौकरी करता है और वह अपने दो बच्चों के साथ गांव में अकेले रहती है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि 24 जुलाई सुबह वह किसी काम से गांव के बाहर जा रही थी तभी गांव के ही तीन लोग उसका अपहरण कर सुनसान जगह पर बने एक घर में ले गए और फिर रात भर उसके साथ दुराचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को दी जान से मारने की धमकी

gangrape with married woman in barabanki

अगले दिन पीड़िता किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची जिसके बाद इस बारे में ग्रामीणों व महिला के ससुराल के अन्य लोगों को पता चला।
 
पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसे पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी जिसके चलते उसने दो दिन बाद रविवार को मामले की शिकायत पुलिस से की है।

थानाध्यक्ष असंद्रा रामजी यादव का कहना है कि महिला द्वारा अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं दी गई है। कहा पुलिस ने जो जांच पड़ताल की है उससे मामला संदिग्ध लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed