{"_id":"593b9edb4f1c1b831c9cb7de","slug":"gangrape-with-8-year-old-girl-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी 14 से 15 साल के!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी 14 से 15 साल के!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : demo pic
तहजीब के शहर लखनऊ को दरिंदगी की घटना ने एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। यहां चार लोगों ने मिलकर एक आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया। इन आरोपियों में तीन आरोपियों की उम्र 14 से 15 साल है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के निगोहां इलाके में रहने वाले एक किसान की बेटी शुक्रवार शाम को बकरी चराने निकली थी। तभी गांव के ही सुरेंद्र नाम का युवक उसे बहलाकर उतरावां गांव ले गया।
विज्ञापन
वहां तीन और आरोपी पहले सी मौजूद थे। इन तीनों की उम्र 14 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। इन चारों ने मिलकर बच्ची के साथ दरिंदगी की। घटना के बाद बदहवास हालत में बच्ची घर पहुंची तो परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
बच्ची ने मां-बाप को सारी घटना बताई। घरवालों ने मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं सुरेद्र फरार थी लेकिन शनिवार दोपहार तक उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।