{"_id":"58a186034f1c1b1235d84aab","slug":"gangrape-video-viral-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: युवती के साथ गैंगरेप करके, वीडियो किया वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक: युवती के साथ गैंगरेप करके, वीडियो किया वायरल
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Mon, 13 Feb 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के वीडियो को आरोपियों ने फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होते ही ये मामला चर्चा में आ गया। पुलिस ने मामले में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी जिनमें से तीन आरोपी जेल जा चुके है। एसपी ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की एक लड़की 7 फरवरी को घास काटने के लिए अपने खेत गई थी। उसे वहां से अगवा कर अमेठी जिले के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के इन्हौना गांव के रहने वाले युवकों ने गैंगरेप किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में फैजल पुत्र राजू, रिजवान पुत्र चन्दा, गुफरान पुत्र नईम व मोनू पुत्र मतीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि फैजल व रिजवान ने उसके साथ दुराचार किया व मोनू व गुफरान ने अपने मोबाइल में रेप का वीडियो बनाया उसके बाद उसे फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
पीडि़ता ने 10 फरवरी को इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी जिस पर पुलिस ने इन चारों आरोपियों के खिलाफ दुराचार, आईटीएक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने 10 फरवरी की रात ही गुफरान को गिरफ्तार किया था।
वहीं दो आरोपी रिजवान व फैजल को पुलिस ने सोमवार को हैदरगढ़ बस अड्डे के समीप से पकडऩे का दावा किया है। जबकि एक आरोपी मोनू अभी पुलिस पकड़ से दूर है। एसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि सभी चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं फरार आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।