फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ganga swelled, water reached near the fields

Lucknow News: गंगा में उफान, खेतों के पास तक पहुंचा पानी

Fri, 12 Jul 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 12 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Ganga swelled, water reached near the fields
डलमऊ के सड़कघाट के पास गंगा का बढ़ता जलस्तर। - फोटो : संवाद
डलमऊ (रायबरेली)। लगातार बढ़ रहा गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु छूने को बेताब है। बृहस्पतिवार को नदी का पानी कटरी क्षेत्र में खेतों के पास तक पहुंच गया। इससे किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर हर घंटे एक सेमी. की रफ्तार से बढ़ रहा है। लगातार तीसरे दिन गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक डलमऊ में गंगा का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर है और बृहस्पतिवार शाम को जलस्तर 97.150 मीटर पर पहुंच गया, जो चेतावनी बिंदु से करीब एक मीटर दूर है।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से कटरी के गांवों में हलचल मची हुई है। अभी तक बाढ़ चौकियों को सक्रिय नहीं किया गया है। गंगा कटरी क्षेत्र के ग्रामीण चंद्रभूषण, ओम प्रकाश, राम कुमार, जयप्रकाश आदि ने बताया कि तेजी से बढ़ रहे गंगा नदी का जलस्तर में यदि कमी नहीं आई तो जल्दी ही कटरी क्षेत्र की फसल जलमग्न हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलस्तर पर रखी जा रही नजर
बाढ़ से निपटने के लिए नाव, नाविक के साथ अन्य सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। क्षेत्रीय लेखपाल गंगा नदी के जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं। डलमऊ में गंगा के खतरे का निशान पार करने के बाद ही बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती होगी।
मनोज कुमार सिंह, एसडीएम डलमऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed