फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ganga Jamuni Tehzeeb again elevated in Ram Nagari: Chief priest of Ram Janmabhoomi reached Iqbal Ansari's residence to congratulate him on Eid

राम नगरी में फिर बुलंद हुई गंगा जमुनी तहजीब : इकबाल अंसारी को ईद की बधाई देने उनके आवास पहुंचे रामजन्म भूमि के मुख्य पुजारी

Tue, 03 May 2022 01:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 May 2022 01:45 PM IST
सार

रामनगरी अयोध्या को यूं ही गंगा जमुनी तहजीब की नगरी नहीं कहा जाता, अयोध्या समय-समय पर इसको साबित भी करती रही है। अयोध्या हमेशा सौहार्द का संदेश देती रहती है। मंगलवार को ईद के मौके पर अयोध्या में एक बार फिर गंगा जमुनी तहजीब का नजारा दिखा।

विज्ञापन
Ganga Jamuni Tehzeeb again elevated in Ram Nagari: Chief priest of Ram Janmabhoomi reached Iqbal Ansari's residence to congratulate him on Eid
इकबाल अंसारी को ईद की बधाई देने उनके आवास पहुंचे रामजन्म भूमि के मुख्य पुजारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी अयोध्या को यूं ही गंगा जमुनी तहजीब की नगरी नहीं कहा जाता। अयोध्या समय-समय पर इसको साबित भी करती रही है। अयोध्या हमेशा सौहार्द का संदेश देती रहती है। मंगलवार को ईद के मौके पर अयोध्या में एक बार फिर गंगा जमुनी तहजीब का नजारा दिखा।

विज्ञापन


श्री राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी के घर पहुंच कर उन्हें ईद की बधाई दी तो इकबाल ने भी पुजारी का स्वागत कर उन्हें अक्षय तृतीया की बधाई दी, जिससे एक बार फिर से राम नगरी से पूरे विश्व को सौहार्द का संदेश गया।
विज्ञापन


राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अयोध्या में हम लोगों के बीच यह संबंध पूर्व से चलता रहा है। मंदिर मस्जिद विवाद को लेकर भी हमारे गुरु और इनके पिता दोनों एक साथ बैठकर कचहरी भी जाते थे, मुकदमा भी लड़ते रहे हैं। जब हमारे इस विवाद को लेकर फैसला आया तब भी हम लोगों ने एक साथ बैठकर उस फैसले को स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed