फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ganga-Jamuni culture was seen in Roza Iftar

Lucknow News: रोजा इफ्तार में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

Sat, 22 Mar 2025 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ganga-Jamuni culture was seen in Roza Iftar
रोजा इफ्तार पार्टी में मौजूद अकीदतमंद।
लखनऊ। रमजान उल मुबारक के तीस रोजों के दूसरे अशरे (दस दिन) के अंतिम दिन शुक्रवार को रोजा इफ्तार का दौर शबाब पर रहा। सामूहिक रोजा इफ्तार में सभी धर्म के लोग शामिल होकर गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन

शाहमीना फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को शाहमीना शाह दरगाह परिसर में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र से विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से आपसी भाईचारा व सद्भावना मजबूत होती है।
विज्ञापन

शाहमीना फाउंडेशन के सचिव रूफी बाबा ने कहा कि दरगाह शाहमीना शाह की खासियत है कि यहां सभी धर्म के लोग बिना किसी भेदभाव के आते हैं। इस दौरान टीले वाली मस्जिद के पूर्व नायब इमाम मौलाना वासिफ, पार्षद राहुल मिश्रा, कदम रसूल वार्ड के पार्षद नदीम खान, गोलागंज वार्ड से पार्षद मोहम्मद हलीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से इंदिरानगर लेखराज स्थित मस्जिद कोहना पीरबाबा में आयोजित इफ्तार में काफी रोजेदार पहुंचे। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज कारी जाकिर ने पढ़ाई। यहां सोसाइटी के अध्यक्ष अहमद रजा, सचिव मुस्तकीम सिद्दीकी, उपाध्यक्ष साबिर खान, रियाज अहमद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed