फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gang supplying drugs in bars, pubs and hotels busted, two arrested

Lucknow News: बार, पब व होटलों में ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Fri, 16 Feb 2024 04:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Gang supplying drugs in bars, pubs and hotels busted, two arrested
लखनऊ। नौजवान और छात्र-छात्राओं को बार, पबों व रिहायशी होटलों में एमडीएमए ड्रग व चरस की सप्लाई करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह के सरगना और दो सदस्यों को एसटीएफ ने बृहस्पतिवार शाम गोमतीनगर में दयाल पैराडाइज होटल के पास से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह ड्रग्स की सप्लाई करने जा रहे थे। आरोपियों के पास से 66 ग्राम एमडीएमए ड्रग और 500 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है।
विज्ञापन

एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर इंदिरानगर निवासी एहसान अफजल खान उर्फ राजा, चिनहट निवासी दीपक कुमार गुप्ता और आलमबाग निवासी करन मेहता को गिरफ्तार किया है। उनके पास स्विफ्ट कार व चार मोबाइल भी बरामद हुए हैं। दरअसल, एसटीएफ को कई दिन से राजधानी के बार, पब व होटलों में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिल रही थी। एसटीएफ को पता चला कि गिरोह का सरगना एहसान अफजल खान अपने साथी करन व दीपक के साथ दयाल पैराडाइज चौराहे पर मादक पदार्थ की सप्लाई करने आने वाला है। जिसके बाद तीनों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली से तस्करी कर मादक पदार्थ लाते थे। जिसे दीपक व गिरोह के बाकी सदस्यों के जरिए बड़े होटलो, पबों व बार में डिलीवर करते थे। एसटीएफ के मुताबिक गिरोह का सरगना एहसान पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी व अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त रहा है। इसकी वजह से वह जेल भी जा चुका है। उसके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ ने तीनों आरोपियों को गोमतीनगर थाने में दाखिल कराया है। जहां रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed