फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gang rape with a lady in hotel in lucknow

होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाए ये आरोप, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 18 Apr 2019 03:35 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 18 Apr 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
gang rape with a lady in hotel in lucknow
डेमो
लखनऊ में नाका कोतवाली के एक होटल में 18 वर्षीय युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम विकासचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता ने सगे भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन


पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजकर मुख्य आरोपी हुसैनगंज निवासी अफजल खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्राधिकारी अमित कुमार राय ने बताया कि पीड़िता और आरोपी अफजल एक-दूसरे के पहले से ही परिचित हैं।
विज्ञापन


हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अफजल खान वर्ष 2017 से उसके पीछे पड़ा है। उस वक्त वह कंप्यूटर की कोचिंग पढ़ने जाती थी तो अफजल पीछे लग जाता था। आरोप है कि सितंबर 2017 में अफजल ने तीन दिन के लिए उसे अगवा भी कर लिया था। उसे एक होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे मॉडल हाउस चौराहा पर छोड़कर भाग गया, जहां से वह किसी तरह अपनी सहेली के घर पहुंची। उसके बाद से वह लगातार उसे परेशान कर रहा है। कॉल व मैसेज करता रहता है। बकौल पीड़िता, मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे वह नाका चौराहा के पास रहने वाली सहेली के घर गई थी।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा

gang rape with a lady in hotel in lucknow
डेमो
वहां से डेढ़ घंटे बाद निकलकर बांसमंडी चौराहा पहुंची तो अफजल खान मिल गया। उसने मुंह दबाकर जबरन गाड़ी में बैठा लिया और पास के एक होटल में ले गया। वहां अफजल ने नशीला पदार्थ पिलाया जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद उसने अपने दोस्त इमरान व छोटे भाई आजम को भी होटल के कमरे में बुलवा लिया।

तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक पर बैठाकर रिसालदार पार्क के सामने उसे धक्का देकर भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि अफजल खान, इमरान और आजम ने कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया है। वह लड़कियों को ब्लैकमेल करके रुपया कमाते हैं। लड़कियों की सप्लाई भी करते हैं। पुलिस ने अफजल को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात तक उससे पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed