फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gang making children beg by making them deaf and dumb in barabanki.

Barabanki: गूंगा-बहरा बनाकर बच्चों से भीख मंगवा रहा गिरोह, साथ लेकर चलते हैं डीएम-एसपी का फर्जी प्रमाण पत्र

Mon, 18 Nov 2024 09:09 PM IST
ishwar ashish श्रुतिमान शुक्ल, अमर उजाला, बाराबंकी
श्रुतिमान शुक्ल, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Nov 2024 09:09 PM IST
सार

बाराबंकी में एक गिरोह प्रकाश में आया है जो कि फर्जी तरीके से बच्चों को गुंगा और बहरा बनाकर उनसे भीख मंगवा रहा है। मामले का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Gang making children beg by making them deaf and dumb in barabanki.
भीख मांगने वाले बच्चे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सड़क से लेकर घरों तक दस्तक देकर भीख मांग रहे बच्चों को तो आपने देखा ही होगा। अक्सर आपको ऐसे बच्चे भी मिल जाते होंगे जो न बोल पाते हैं और न सुन पाते हैं। मगर आपको को यह जानकार हैरानी होगी कि बाराबंकी में एक गिरोह बच्चों को फर्जी तरीके से गूंगा बहरा बनवाकर बच्चों से भीख मांग रहा है।

विज्ञापन


दरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के शिक्षक ने तो इसका पूरा खुलासा करते हुए वीडियो अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट कर दिया है। अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शिक्षक के अनुसार उनके घर आए बच्चे खुद को बोलने व सुनने में असमर्थ बता रहे थे। उनके पास बिहार के सीवान जिले के डीएम व एसपी की मुहर वाला एक प्रमाण पत्र था जिसमें उनके जन्म से बोलने में असमर्थ होने व बहन के विवाह के लिए रुपए इकट्ठा करने की बात लिखी थी।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा: सरकार ने कोर्ट में कहा- ध्वस्तीकरण का नोटिस हो गए हैं वापस, कोर्ट का सवाल- पहले सर्वे किया था

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: लाहौर और दिल्ली की हवा बिगाड़ेगी प्रदेश का मौसम बढ़ सकता है प्रदूषण का स्तर, ये हैं पूर्वानुमान


शिक्षक ने दोनों बच्चों को कुरेदना शुरू किया तो कुछ ही देर में उन्होंने बोलना शुरू कर दिया फिर उन्होंने खुद को गोंडा जिले का मनकापुर क्षेत्र का निवासी बताया। कहा कि एक किराने की दुकान पर यह प्रमाण पत्र बनवाया था। वहीं, शिक्षक ने बताया कि कोई संगठित गिरोह बच्चों से भीख मंगवा रहा है। इनके साथ पूरा समूह रहता है। हालांकि उन्होंने बच्चों को जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed