फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gang leader and four accomplices arrested for making youths addicted to drugs and forcing them to commit theft

Lucknow News: नशे का आदी बनाकर युवकों से कराता था चोरी, सरगना और चार बदमाश गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 20 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Gang leader and four accomplices arrested for making youths addicted to drugs and forcing them to commit theft
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
गुडंबा। मड़ियांव पुलिस ने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लैपटॉप, आईपैड, मोबाइल, आभूषण, तीन घड़ियां और वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, गैंग का सरगना हर्ष पांडेय है। वह युवकों को नशे की लत लगाकर उनसे चोरी कराता था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि 16 जुलाई को हरिओम नगर निवासी मीना सिंह के घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवर और अन्य सामान चोरी हुआ था। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही थी। शनिवार देर रात यादव चौराहे के पास हर्ष को पकड़ा गया। उसके साथ कृष्णानगर निवासी कृष्णा गुप्ता, मड़ियांव निवासी सुमित श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी और इंदिरानगर निवासी राजा गुप्ता भी गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि हर्ष के खिलाफ मड़ियांव थाने में पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह नए युवकों को नशे का आदी बनाकर गिरोह में शामिल करता था और उनसे मकानों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल चोरी कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी दीपक पांडेय के अनुसार, सरगना हर्ष पांडेय बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह पार्ट टाइम स्मार्ट मीटर लगाने का काम भी करता है। मूलूरूप से बहराइच के नानपारा निवासी कृष्णा गुप्ता दसवीं का छात्र है और राजा गुप्ता रैपिडो चालक है। वहीं, सीतापुर सिधौली निवासी सुमित श्रीवास्तव चाय बेचता है और मछरेहटा निवासी अभिषेक तिवारी डिलीवरी बॉय है। हर्ष के मोबाइल की जांच करने में तनवीर अहमद का चोरी हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed