{"_id":"5bb2eefb867a557f685fb6b7","slug":"gandhi-jayanti-celebration-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती: राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी ने गाया रामधुन, चरखा कातकर बापू को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती: राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी ने गाया रामधुन, चरखा कातकर बापू को दी श्रद्धांजलि
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते राज्यपाल राम नाईक और गांधी आश्रम में चरखा कातते सीएम योगी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती आज पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। यहां हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर सुबह राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माल्यार्पण पर प्रदेशवासियों को गांधी जयंती की बधाई दी। राज्यपाल और सीएम ने यहां रामधुन गाया फिर गांधी आश्रम में चरखा कातकर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी जी के सत्य, अहिंसा और विश्व बंधुत्व के रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांधी जी के विचारों से पूरी दुनिया में शांति और सद्भाव का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सत्य और अहिंसा के माध्यम से उनके नेतृत्व में चला भारतीय स्वाधीनता आंदोलन विश्व के इतिहास में विलक्षण है।
सीएम ने कहा कि गांधी जी के जीवन का प्रत्येक क्षण देश और मानव सेवा में व्यतीत हुआ। गांधी जी का मानना था कि साफ-सफाई ईश्वर की भक्ति के बराबर है, इसलिए उन्होंने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शिक्षा दी। सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार स्वच्छ भारत के उनके स्वप्न को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। स्वच्छता का उनका दर्शन देश की समृद्धि का वास्तविक मार्ग हो सकता है।

गांधीजी ने स्वावलंबन और श्रम की गरिमा को स्थापित किया : सीएम
इसके बाद राज्यपाल और सीएम योगी ने गांधी आश्रम में चरखा कातकर राष्ट्रपिता को याद किया। सीएम ने कहा कि चरखे, खादी और स्वदेशी के माध्यम से गांधीजी ने स्वावलंबन और श्रम की गरिमा को स्थापित किया।
वहीं, अवध क्षेत्र के अन्य जिलों में भी गांधी जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। फैजाबाद, रायबरेली, सुल्तानपुर, बाराबंकी समेत अन्य जनपदों के जिलाधिकारियों ने झंडारोहण कर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं, स्कूलों में भी सांस्कृति कार्यक्रमों का दौर जारी है।