{"_id":"67589f29c1b17d457405992c","slug":"gadaganj-jalalpurdhai-road-will-be-widened-raebareli-news-c-101-1-slko1032-123937-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गदागंज-जलालपुरधई मार्ग का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गदागंज-जलालपुरधई मार्ग का होगा चौड़ीकरण
Wed, 11 Dec 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र में भुरकुसापुर गंगा घाट को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण होगा। अभी तक यह सड़क तीन मीटर है, जिसे अब पांच मीटर चौड़ा करने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग ने सर्वे का काम शुरू करा दिया है। मार्ग के चौड़ा होने से गंगा घाट आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान होगी। प्रतिदिन 10 हजार लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
डलमऊ-ऊंचाहार राजमार्ग पर गदागंज के पास से निकले जलालपुर धई होते हुए भुरकुसापुर घाट को जोड़ने वाले मार्ग की चौड़ाई तीन मीटर है, लंबाई 10 किमी है। इस मार्ग से खत्रीभीट, जलालपुरधई, चंदईचरुहार, चरुहार बीक, शेखनहार, बनपुरवा, पंडित का पुरवा, गोड़ा, नेवलगंज, देवगना, नरायनपुरबन्ना, प्रयागपुर गौरी समेत 30 गांव के लोग प्रतिदिन आते-जाते हैं।
मार्ग की चौड़ाई कम होने से एक साथ चार पहिया वाहनों को निकालने में दिक्कत होती है। इसी मार्ग से भुकुसापुर गंगा तट पर श्रद्धालु स्नान करने जाते हैं। हर पूर्णिमा पर भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में परेशानी होती है। इस समस्या को देखते हुए सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय लोगों की भी राह आसान होगी।
विज्ञापन
जल्द भेजा जाएगा एस्टीमेट
गदागंज से जलालपुरधई होते हुए भुकुसापुर गंगा घाट जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण कराया जाना है। इसके लिए सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे होने के बाद कितना खर्च आएगा। उसी हिसाब से एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
-मोहित कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम