फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   further process for 72825 teachers recruitment

72,825 शिक्षक भर्ती: 12 अगस्त तक होगा कुछ खास

Thu, 31 Jul 2014 06:54 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 31 Jul 2014 06:54 PM IST
विज्ञापन
further process for 72825 teachers recruitment

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 शिक्षकों की भर्ती के लिए जिलेवार आए प्रत्यावेदनों के आधार पर 12 अगस्त तक गल्तियां सुधारी जाएंगी।

विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने इस संबंध में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्यों को निर्देश दे दिया है।

उनसे कहा गया है कि गल्तियां ठीक करने के लिए नेशनल इंफारमेटिक सेंटर (एनआईसी) से तैयार किए गए साफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि एक जिले में गल्तियां सही होने के साथ ही सभी स्थानों पर हो जाए।

विज्ञापन

सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

further process for 72825 teachers recruitment

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार ने प्राइमरी स्कूलों में टीईटी मेरिट के आधार पर 72,825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने जिलेवार आए आवेदनों में गलती सुधारने के लिए अभ्यर्थियों से दो चरणों में पहले 7 जुलाई फिर 21 जुलाई तक प्रत्यावेदन मांगे।

विभागीय जानकारों की मानें तो 70 लाख से भी अधिक प्रत्यावेदन जिलों को प्राप्त हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में आए प्रत्यावेदनों के आधार पर डायट प्राचार्यों को मूल प्रत्यावेदन ठीक करने हैं।

मेरिट के बाद होगी काउंसलिंग

further process for 72825 teachers recruitment

इसके लिए एनआईसी से एक विशेष साफ्टवेयर तैयार कराया गया है। एससीईआरटी ने इस साफ्टवेयर को जिलों को भेज दिया है और वेबसाइट पर भी डाल दिया है।

डायटों में इस साफ्टवेयर के माध्यम से गल्तियां ठीक की जाएंगी। इसके लिए 12 अगस्त का समय दिया गया है।

इसके बाद शिक्षक भर्ती के लिए मेरिट बनाने का काम होगा। मेरिट बनने के बाद जिलेवार काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

अंतिम निर्णय परिषद का ही

further process for 72825 teachers recruitment

माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार परिषद के पास टीईटी 2011 के रिजल्ट की सीडी है। बैठक में इसे खोलकर देखा भी गया।

सचिव बेसिक शिक्षा ने निर्देश दिया कि रिजल्ट की हार्ड कापी तैयार करा ली जाए और शिक्षक भर्ती के लिए सत्यापन का काम माध्यमिक शिक्षा परिषद ही करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed