फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Furious over not registering gang rape case

Lucknow News: सामूहिक दुष्कर्म का केस न दर्ज करने पर भड़के

Mon, 26 Aug 2024 01:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 26 Aug 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
Furious over not registering gang rape case
हरचंदपुर (रायबरेली)। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला महज छेड़खानी व मारपीट में दर्ज किए जाने पर रविवार को विभिन्न संगठनों के लोग भड़क उठे। सभी ने हरचंदपुर थाने का घेराव करते हुए पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। थाना प्रभारी को हटाने की मांग की। तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में थाना प्रभारी के दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


हरचंदपुुर थाना क्षेत्र के एक गांंव की रहने वाली महिला का आरोप है कि 20 अगस्त को चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट की। पीड़िता ने घटना की तहरीर दी थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर बदलवा दी और मुन्ना, मो. कैक, कल्लू और एक अन्य के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हिंदूवादी संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने थाने का घेराव कर दिया। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए थाना प्रभारी को हटाने की मांग रखी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आनंद सिंह ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने में कंजूसी बरती जा रही है। पुलिस की मनमानी नहीं चलने पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यांश सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला को न्याय नहीं मिला तो कार्यकर्ता बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। पीड़ित परिजनों ने बताया कि आरोपी मामले में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस मामला दबाने की कोशिश कर रही है। दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज न करने की शिकायत की तो उसे थाने से भगा दिया गया। पुलिस पैसा लेकर मामले को रफादफा करना चाहती है। आक्रोशित लोगों का बढ़ता गुस्सा देख पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज कर प्रकरण में कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।
थानाध्यक्ष बबिता पटेल ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed