फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fundamental rights apply with some restrictions

Lucknow News: कुछ प्रतिबंध के साथ ही लागू होते हैं मौलिक अधिकार

Thu, 11 Dec 2025 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Fundamental rights apply with some restrictions
लखनऊ। न्यायमूर्ति डॉ. डीके अरोड़ा ने बुधवार को कहा कि बोलने का अधिकार या कोई भी मौलिक अधिकार अपने आप में निरपेक्ष नही है। इन पर कुछ युक्ति-युक्त प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। न्यायमूर्ति अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की इस वर्ष की थीम ''हमारी दैनिक आवश्यकताएं'' है। विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर सक्सेना ने कहा कि गरिमा की शुरुआत अपने घर से होनी चाहिए। समाज में महिलाओं और बच्चियों की गरिमा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन


आयोग के वरिष्ठ सदस्य माननीय न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा ने कहा कि मानवाधिकार चाहे मौलिक हो या विधिक, हमें सुनिश्चत करना होगा। स्वच्छ हवा में सांस लेने का अधिकार भी मानवाधिकार है। मानवाधिकार की शपथ अपने आप में संपूर्ण है। इसके बाद किसी अन्य कानून की जरूरत नहीं पड़ेगी। मानवाधिकार आयोग के सदस्य बृज भूषण ने कहा कि हमें जो अधिकार मिले हैं, वे मानवाधिकारों की श्रेणी में आते हैं। आयोग के सचिव महोदय संजय कुमार ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आयोग विधि अधिकारी अल्पना शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed