{"_id":"6539030a198b8d8f83037bcc","slug":"fuel-tank-falls-down-from-a-air-force-plane-in-lucknow-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अभ्यास के दौरान वायुसेना के ट्रेनर विमान के फ्यूल टैंक खेत में गिरे, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अभ्यास के दौरान वायुसेना के ट्रेनर विमान के फ्यूल टैंक खेत में गिरे, मची अफरातफरी
Wed, 25 Oct 2023 05:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Oct 2023 05:29 PM IST
सार
लखनऊ के बीकेटी में उड़ते हुए विमान से दो फ्यूल टैंक खेतों में गिर गए। टैंकों के गिरने से तेज धमाके की आवाज हुई। कौतूहलवश ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
खेत में मौजूद जवान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बख्शी का तालाब कस्बे के गाजीपुर गांव के बाहर खेत में बुधवार दोपहर वायुसेना के ट्रेनर विमान किरण से दो फ्यूल टैंक गिरे। टैंक देखकर ग्रामीणों का मजमा लग गया। सूचना पर पहले पुलिस और फिर एयरफोर्स के जवान मौके पर पहुंचे। दोनों टैंक कब्जे में लेकर चले गए। गनीमत रही कि टैंक गिरने के वक्त खेत में कोई ग्रामीण मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
एयरफोर्स का ट्रेनर विमान किरण उड़ रहा था। कुछ ग्रामीणों ने देखा कि ट्रेनर विमान से एक के बाद एक दो चीजें खेत में गिरीं। इससे वहां अफरातफरी मच गई। कुछ लोग दहशत में भी आ गए। इसलिए पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची। तभी एयरफोर्स के अफसरों ने भी पुलिस से संपर्क किया। तब पता चला कि रूटीन अभ्यास के दौरान विमान से फ्यूल टैंक गिरे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों को वहां से दूर किया। कुछ देर बाद एयरफोर्स की टीम पहुंची। टीम दोनों टैंक कब्जे में लेकर चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि एक महीने पहले भी फ्यूल टैंक गिरा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिजली दरों में होगी गिरावट, पावर कार्पोरेशन ने सरचार्ज दर घटाने का दिया प्रस्ताव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - संक्रमित खून चढ़ाने से 14 बच्चे एचआईवी पॉजिटिव, अखिलेश यादव बोले- तत्काल जांच कर सख्त से सख्त सजा दें
एयरफोर्स ने कहा-तकनीकी खामी से गिरे टैंक
एयरफोर्स मध्य कमान के प्रवक्ता शांतनु कुमार की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि तकनीकी खराबी की वजह से टैंक गिरे। टैंकों के खाली खेत में गिरने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। विमान भी सुरक्षित लैंड हो गया। बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट 12 सितंबर को लखनऊ आया था और तबसे अभ्यास कर रहा था।