फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FSDA team raided in food court in Fun Mall in Lucknow.

Lucknow: फन मॉल के फूडकोर्ट में गंदगी की भरमार... सड़ा हुआ नॉनवेज मिला, आउटलेट बंदकर मालिक को नोटिस जारी

Wed, 14 May 2025 06:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 May 2025 06:37 PM IST
सार

एफएसडीए की टीम ने फन मॉल के फूडकोर्ट में छापा मारा जहां गंदगी की भरमार मिली। मामले में मालिक को नोटिस जारी किया गया है और दो दिन में जवाब मांगा गया।

विज्ञापन
FSDA team raided in food court in Fun Mall in Lucknow.
नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बुधवार को फन मॉल के फूट कोर्ट में छापा मारा। दस्तरख्वान के आउटलेट में गंदगी की भरमार मिली और नॉनवेज सड़ा पाया गया। टीम ने नॉनवेज नष्ट कराया और आउटलेट बंद कर मालिक को नोटिस जारी किया है। दो दिन के भीतर नोटिस का जवाब देना होगा वर्ना आउटलेट का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

विज्ञापन


खाद्य उपायुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि फूडकोर्ट में अन्य आउटलेट की भी चेकिंग की गई। इसमें नूडल्स स्टेशन, केएफसी, अमृतसरी कुलचा, नाथू, चोको फाउंटेन कैफे, बीकानेरवाला और मैक डोनाल्ड कैफे शामिल हैं। इन सभी में साफ-सफाई की कमी मिली।
विज्ञापन


एफएसडीए की तरफ से इन सभी आउटलेट मालिकों को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। विजय प्रताप का कहना है कि शहर में अभियान शुरू किया गया है। जिससे खाद्य पदार्थों में मिलावट, गड़बड़ियां आदि पकड़ी जा सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी के क्रम में फन मॉल के फूड कोर्ट में जांच की गई। यहां के चार अन्य आउटलेट ट्विस्टेड, मद्रासी डोसा, डोमिनोज और चाइनीज किचन की व्यवस्था ठीक मिली। उन्होंने सभी आउटलेट वालों को निर्देशित किया कि वह खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed