{"_id":"5fabc02170484332fb01a701","slug":"fsda-team-arrested-people-who-were-selling-substandard-edible-oil","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से लाकर लखनऊ में बेच रहे थे घटिया खाद्य तेज, 19 लाख का माल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल से लाकर लखनऊ में बेच रहे थे घटिया खाद्य तेज, 19 लाख का माल पकड़ा
Wed, 11 Nov 2020 04:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Nov 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने सीतापुर रोड स्थित पतौरा डालीगंज में बालाजी ऑयल्स पर छापा मारकर नेपाल से बाजार में खपाने के लिए लाया गया 18 हजार लीटर घटिया खाद्य तेल सीज किया है।
विज्ञापन
तेल की कीमत करीब 19 लाख रुपये है। जांच टीम ने फैक्टरी को भी सीज कर दिया है। साथ ही यहां से अलग-अलग ब्रांड के नाम से पैक रिफाइंड, सोयाबीन व सरसों तेल के नौ नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं।
विज्ञापन
शिकायत मिली थी कि बालाजी ऑयल्स में ब्रांडेड कंपनियों का एक्सपायरी तेल मंगाकर उसे दूसरे ब्रांड के रैपर में रीपैक कर बाजार में खपाया जा रहा है। मंगलवार शाम अभिहित अधिकारी एसपी सिंह व सीएफएसओ सुरेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने फैक्टरी पर छापा मारा तो हड़कंप मच गया। डीओ ने बताया कि फैक्टरी में तेल को अलग-अलग ब्रांड के नाम पर री पैकिंग कर बाजार में खपाया जा रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूरा स्टॉक सीज कर फैक्टरी पर ताला डाल दिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में अलग-अलग ब्रांड के खाली रैपर भी मिले। फैक्टरी में पैकेजिंग लाइसेंस की आड़ में मिलावटी और घटिया खाद्य तेल बेचने का गोरखधंधा चल रहा था। एफएसडीए ने खाद्य तेल के अलावा विभिन्न खाद्य सामग्री के करीब 19 और नमूने लैब जांच को सीज कर भेजे हैं।