{"_id":"5af546374f1c1be9408b45e6","slug":"fsda-raid-on-zaika-restaurant","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के इस रेस्टोरेंट पर जाते हैं खाने तो हो जाएं सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के इस रेस्टोरेंट पर जाते हैं खाने तो हो जाएं सतर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 11 May 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
लखनऊ के फैजाबाद रोड स्थित जायका रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे एक व्यक्ति की सब्जी में कॉकरोच मिलने की शिकायत बाद एफएसडीए टीम ने रेस्टोरेंट पर छापा मारकर किचन की जांच की। जांच के दौरान परोसी गई सब्जी में कॉकरोच मिलने की पुष्टि तो नहीं हो पाई लेकिन जांच टीम ने मौके से पनीर, चिली सॉस व सिरका के नमूने सीज कर लैब जांच को भेज दिए हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि जायका रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे मोनू सिंह की सब्जी में कॉकरोच निकल आया। इसकी शिकायत एफएसडीए अधिकारियों को फोन पर दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मौके पर जांच के लिए जब टीम पहुंची तो उससे पहले ही होटल कर्मियों ने कॉकरोच वाली सब्जी को फेंकवा दिया।
एफएसडीए ने 15 दिन की मोहलत देते हुए साफ-सफाई दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है।