फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fsda raid on big bazaar and easy day store in lucknow

बिग बाजार समेत इन जगहों पर पड़ा एफएसडीए का छापा, रिपोर्ट आने तक सामानों की बिक्री पर लगा दी रोक

Sat, 23 Jun 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Jun 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
fsda raid on big bazaar and easy day store in lucknow
कार्रवाई करती एफएसडीए टीम - फोटो : amarujala
मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए चल रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को एफएसडीए की अलग-अलग टीमों ने लखनऊ के विभिन्न इलाकों में जांच पड़ताल की। इस दौरान दूध, दही पनीर से लेकर खाद्य तेल तक के  16 नमूने लैब जांच को भेजे गए। टीम ने बिंग बाजार व ईजी-डे स्टोर के मदर वेयर हाउस फ्यूचर रीटेल की जांच में पैकेजिंग एक्ट का उल्लंघन पकड़ा।
विज्ञापन


164 लीटर सरसों तेल का स्टाक सीज कर दिया। नमूना जांच रिपोर्ट आने तक इसकी बिक्री पर रोक लगा दी। आयुक्त खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन के विशेष निर्देश पर पांच दिनों तक संचालित होने वाले इस अभियान के लिए अलग अलग इलाकों में सघन जांच पड़ताल को एफएसओ की पांच टीमें गठित की गयी हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि गठित टीमों ने शुक्रवार को दोपहर बाद से अपनी जांच पड़ताल कार्रवाई शुरू की। बिजनौर रोड स्थित फ्यूचर रीटेल लिमिटेड के मदर वेयर हाउस पर जांच के दौरान ब्रांडेड लेवल का 164 लीटर सरसों तेल पैकेजिंग मानकों के विपरीत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही वेयर हाउस से सप्लाई होने वाले नमकीन व सब्जी मसालों के नमूने भी लैब जांच को भेजे। टीम ने डालीगंज में नन्हे नमकीन एवं स्वीट्स में तैयार की जाने वाली सामग्री के कारखाने की जांच की। इस दौरान नमकीन व मिठाई गंदगी के बीच बनते पायी गई। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से गंदे पानी की बदबू आ रही थी।  यही नहीं खाद्य सामग्री बनाने में भी गंदे पानी का इस्तेमाल होता मिला।

इन सामानों के नमूने भी लैब जांच को भेजे

fsda raid on big bazaar and easy day store in lucknow
एफएसडीए टीम - फोटो : amarujala
गंदगी के बीच मिठाई बनाने को मंगाया गया करीब 80 किलो खोवा भी रखा मिला। रेंडम जांच में घटिया गुणवत्ता मिलने पर इसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके बाद तैयार नमकीन व मिठाई के साथ इन्हें बनाने में इस्तेमाल हो रही सामग्री के छह नमूने भी लैब जांच को भेजे।

सीएफएसओ ने बताया कि जांच टीमों ने इसके साथ ही स्मार्ट विजन स्टोर, बनिया स्टोर आशियाना सहित चौधरी दूध भंडार से पनीर, कैंपबेल रोड से खोवा, पनीर, देशी घी, राधे ट्रेडर्स अलीगंज से तेज ब्रांड का सरसों का तेल, धनिया पाउडर, गोल्ड भरवा मिर्च मसाला, निशातगंज स्थित एक दुकान से पनीर और पान केक आदि के नमूने भी लैब जांच को भरकर भेजे। 

वहीं सीएफएसओ ने बताया कि एफएसओ टीम ने इस दौरान गर्मी में विशेष तौर पर खायी जाने वाली आईसक्रीम में मिलावटखोरी रोकने व शुद्धता परखने को ब्रांडेड आइसक्रीम के रीटेल स्टोर से लेकर लोकल मेड बनने वाली आइसक्रीम की फैक्ट्रियों की भी जांच पड़ताल कर क्वॉलिटी वॉल्स, ब्लैक कैरेट, बास्किन रॉबिन्स, वनीला आईसक्रीम के नमूने लैब जांच को सीज कर भेजे।  इस दौरान कुछ आइसक्रीम फैक्ट्री में मौके पर मिली घटिया गुणवत्ता की आईसक्रीम को रेंडम जांच बाद नष्ट भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed