फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fsda chaapa

मशहूर मिठाई की दुकान में देशी घी में मक्खी, भंडारित सामग्री के नीचे मिले कीड़े, मरे हुए चूहे

Wed, 04 Sep 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
fsda chaapa
00
विज्ञापन

लखनऊ। अलीगंज में राधेलाल स्वीट्स के नाम से चल रही नामचीन दुकान के रेस्टोरेंट में कस्टमरों को गंदगी के बीच किचन में तैयार घटिया खाद्य सामग्री परोसी जाती मिली। शिकायत पर छापा मारने पहुंची एफएसडीए की टीम को किचन में गंदे बर्तनों में रखी खाद्य सामग्री के साथ ही खुले में रखे देसी घी में मक्खी पड़ी मिली। जांच टीम ने मक्खी को निकाले बिना ही नमूना लैब जांच को भेजा। किचन में इस कदर गंदगी थी कि वहां भंडारित खाद्य सामग्री हटाने पर कीड़े बिलबिलाते मिले। दुकान के कर्मचारियों के विरोध के बीच जांच टीम ने दुकान से नौ सामग्रियों के नमूने लेकर लैब में जांच को भेजा। टीम की अगुवाई कर रहे सीएफएसओ एसके मिश्रा ने बताया कि दुकान संचालक को किचन में सफाई न मिलने और कस्टमरों की सेहत से खिलवाड़ करने वाली खाद्य सामग्री परोसे जाने पर नोटिस जारी किया गया है। सुधार न होने पर दुकान बंद कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि राधेलाल स्वीट्स में मिठाई व नमकीन की बिक्री के साथ ही रेस्टोरेंट में घटिया गुणवत्ता की खाद्य सामग्री परोसे जाने की शिकायत मिली थी। मंगलवार को आधा दर्जन खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम को भेजा गया। किचन में हर तरफ फैली गंदगी के बीच कस्टमरों के ऑर्डर की सामग्री तैयार होती मिली।
विज्ञापन

दूध बर्फी, तिरंगा मोदक संग नौ नमूने जांच को भेजे
टीम ने किचन में खाद्य सामग्री बनाने में इस्तेमाल की जा रही खुले में रखी पिसी हल्दी, मसाला, सौंफ व मिर्च पाउडर सहित सॉस, दूध बर्फी, अमृत खटास, देसी घी तिरंगा मोदक और कुछ ड्राई फ्रूट्स सहित नौ नमूने लैब जांच को भेजे। सीएफएसओ एसके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। किचन में गंदगी पर संचालक को नोटिस जारी कर तय समय में खामियां दुरुस्त कर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूहे के मरे बच्चे मिले
सीएफएसओ मिश्रा ने बताया कि किचन में एक तरफ सब्जी व अनाज इत्यादि के भंडारण स्थल पर गंदगी देख जब इस स्थान की जांच की गई तो सामग्री हटाने पर नीचे चूहे के मरे बच्चे, कीड़े व गंदगी मिली। किचन में फफूंद युक्त सामग्री के साथ खराब हो चुकी काफी दिन पुरानी मिठाइयां व क्रीम भी मिली। उसे फेंकवाया गया।

गंदे पानी में रखे मिले बर्तन
किचन में जिस स्थान पर बर्तन साफ करने की व्यवस्था थी, वहां पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं थी। गंदे भरे पानी के बीच ही खाना बनाने व कस्टमरों के इस्तेमाल में लाए जाने वाले बर्तन रखे मिले। खानपान सामग्री बनाने वाला स्टाफ भी गंदे कपड़ों व बिना हाथ में दस्ताने व सिर में टोपी लगाए काम करता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed