{"_id":"6af77b7b8696adcc3f06a710","slug":"fruits-have-become-up-to-50-more-expensive-over-the-week-lucknow-news-c-13-1-lko1028-2007512-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सप्ताहभर में 50 फीसदी तक महंगे हुए फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सप्ताहभर में 50 फीसदी तक महंगे हुए फल
विज्ञापन
सप्ताहभर में 50 फीसदी तक महंगे हुए फल
लखनऊ। छठ के अर्घ्य की टोकरी सजाने की तैयारी के साथ ही फल बाजार में महंगाई का रंग भी चढ़ने लगा है। बीते एक सप्ताह में कई फलों के दाम 20 से 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं। शरीफा, अमरूद और सेब से लेकर अनार, संतरा और अनानास तक की कीमतों में उछाल आया है। नवरात्र के बाद फलों के दामों में जो गिरावट आई थी, वह छठ नजदीक आते ही खत्म हो गई है।
डंडइया फल मंडी के व्यापारी सुनील जायसवाल और संतोष जायसवाल के मुताबिक, छठ पूजा के चलते दो दिनों में बिक्री बढ़कर दोगुनी हो गई है। मंडियों में आवक, दूसरे राज्यों से आने वाले फलों की ढुलाई, ईंधन और भाड़े का खर्च तथा अच्छी गुणवत्ता वाले फलों की सीमित उपलब्धता भी कीमतों को प्रभावित कर रही है। निशातगंज के फल व्यापारी वीरू सोनकर का कहना है कि छठ पूजा में फल केवल प्रसाद नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा का हिस्सा हैं। इसलिए लोग गुणवत्ता से समझौता नहीं करते। इससे भी कीमतें बढ़ रही हैं।
अर्घ्य में फलों का अलग-अलग महत्व
छठ पूजा में चढ़ाए जाने वाले फलों को प्रकृति के प्रति आभार और सूर्योपासना से जोड़कर देखा जाता है। केले का घौद (गुच्छा) अर्घ्य की टोकरी का प्रमुख हिस्सा होता है। नारियल को शुभता, पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। गन्ना सूर्यदेव को अर्पित किया जाता है और इसे मिठास, समृद्धि व कृषि संपन्नता से जोड़कर देखा जाता है। अमरूद और शरीफा मौसमी फलों के रूप में प्रसाद में शामिल किए जाते हैं। नींबू, अदरक और हल्दी जैसी चीजें भी कई क्षेत्रों में पूजा सामग्री का हिस्सा होती हैं। अनानास, सेब और अन्य फल भी अर्घ्य की सूप और टोकरी में सजाए जाते हैं। मान्यता है कि प्रकृति से प्राप्त फल और उपज सूर्यदेव को अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की जाती है।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह में फलों के बढ़े दाम एक नजर
फल एक सप्ताह पहले दाम अब दाम
शरीफा 120 से 140 रुपये प्रति किलो 150-160 रुपये किलो
अमरूद 100 रुपये प्रति किलो 120 रुपये प्रति किलो
सेब 80 रुपये प्रति किलो 100-120 रुपये प्रति किलो
पपीता 70 रुपये प्रति किलो 80 रुपये प्रति किलो
अनार 160 रुपये प्रति किलो 200 रुपये प्रति किलो
तरबूज 40 रुपये प्रति किलो 60 रुपये प्रति किलो
संतरा 120 रुपये प्रति किलो 150 रुपये प्रति किलो
नारियल 60-100 प्रति पीस 100-140 रुपये प्रति पीस
केला 50 रुपये दर्जन 60-70 रुपये दर्जन
ड्रैगन फ्रूट 60-80 रुपये प्रति पीस 100-120 रुपये प्रति पीस
अनानास 80-100 रुपये प्रति पीस 125 -150 रुपये प्रति पीस