{"_id":"614630d68ebc3ee52b41885e","slug":"fruit-seller-laydown-in-front-of-nagar-niagam-truck-lucknow-news-lko5961800176","type":"story","status":"publish","title_hn":"डालीगंज पुल पर अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, ट्रक के आगे लेेटे दुकानदार, उतार लिया जब्त सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डालीगंज पुल पर अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, ट्रक के आगे लेेटे दुकानदार, उतार लिया जब्त सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डालीगंज पुल पर अतिक्रमण हटाने के दौरान शनिवार को भारी बवाल हुआ। पहले तो नगर निगम की टीम को भागना पड़ा। टीम दोबारा लौटी तो विरोध करने वाले ट्रक के आगे लेट गए।
ठेले वालों ने जब्त सामान ट्रक से उतार लिया। यही नहीं, इस दौरान एक दुकानदार ने तो गुम्मे से अपना सिर फोड़ लिया। भारी विरोध के चलते नगर निगम की टीम को लौटना पड़ा।
नया पुल बनने के बाद डालीगंज के पुराने पुल पर पूरा फल बाजार लगता है। इसके कारण इस ओर से ट्रैफिक बंद ही रहता है। कई बार फल बाजार को हटाया भी गया, पर यह दोबारा लग जाता है।
विज्ञापन
नगर निगम की टीम सुबह करीब दस बजे कार्रवाई के लिए पहुंची तो विरोध शुरू हो गया। कार्रवाई नहीं रुकी तो एक ठेले वाला फावड़ा लेकर खुद को घायल करने की चेतावनी देने लगा।
इससे और ठेले वाले भड़क गए। इस पर निगम की टीम को भागना पड़ा। करीब दो घंटे बाद फिर निगम की टीम पुलिस और प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंची।
दोबारा कार्रवाई शुरू हुई तो एक ठेले वाले ने गुम्मे से खुद का सिर फोड़ लिया। इससे अफसर और पुलिसकर्मी सकते में आ गए।
इस बीच नाराज लोगों ने प्रवर्तन दल के एक व्यक्ति को घेर लिया। किसी तरह पुलिस ने उसे बचाया। इस बीच कुछ दुकानदार नगर निगम के ट्रक के आगे लेट गए और कुछ ने लदा सामान भी उतारा लिया। विरोध में महिलाएं भी पीछे नही रहीं।
एक तरफ ठेला लगाने केलिए दूसरी तरफ कार्रवाई
ठेला लगाने वाले विरोध कर रहे थे कि एक तरफ पटरी पर रोजगार करने के लिए सरकार दस-दस हजार रुपये लोन दे रही है और दूसरी तरफ उजाड़ा भी जा रहा है।
डालीगंज पुल पर अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध हुआ है। पुलिस भी मौजूद थी। विरोध करने वालों के मामले को पुलिस देखेगी। नगर निगम का अतिक्रमण विरोध अभियान जारी रहेगा।
- अवनींद्र कुमार सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त