फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fruad with ex miss india's father

पूर्व मिस इंडिया के पिता पत्रकार दीपक गिडवानी से धोखाधड़ी, क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज अकाउंट में हेराफेरी कर बेच डाले 5.66 लाख के बिटक्वाइन

Sun, 06 Feb 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
fruad with ex miss india's father
लखनऊ। साल 2016 की मिस इंडिया पंखुरी गिडवानी के पिता और वरिष्ठ पत्रकार दीपक गिडवानी के क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज के अकाउंट से लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दीपक ने साइबर सेल थाने में उक्त कंपनी के अधिकारियों व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गौतमपल्ली इलाके की गुलिस्ता कॉलोनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार दीपक गिडवानी के मुताबिक, उन्होंने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो एक्सचेंज में अकाउंट खोलकर 50 हजार रुपये के बिट क्वाइन खरीदे थे। इस बारे में अधिक जानकारी न होने के चलते उन्होंने बाद में कोई लेनदेन नहीं किया। कुछ दिनों बाद ही वह अपना अकाउंट नंबर व पासवर्ड भूल गए थे। अक्तूबर 2021 में पुराने कागजात मिले तो अकाउंट की जानकारी मिल गई। अकाउंट चेक करने पर पता चला कि 50 हजार के निवेश वाले बिटक्वाइन की कीमत 5.66 लाख के करीब हो गई है। मगर जब रकम निकालने की कोशिश की तो पता चला कि उनका अकाउंट ब्लॉक है।
विज्ञापन

दीपक के मुताबिक, दो नवंबर 2021 को संबंधित कंपनी से संपर्क कर अकाउंट चालू कराया तो पता चला कि उनके बिटक्वाइन धोखे से बेच दिए गए हैं। इस बारे में कंपनी से उचित जवाब भी नहीं मिला। कई बार ई-मेल करने पर 29 नवंबर को अकाउंट चालू करने की अनुमति दी गई। अब उनके खाते में सिर्फ डेढ़ हजार रुपये ही बचे थे। इस बाबत कंपनी ने बताया कि आपका अकाउंट किसी हैकर ने खाली कर दिया है। दीपक का आरोप है कि इस धोखाधड़ी में उक्त कंपनी के लोग भी शामिल हैं। दीपक गिडवानी की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में उक्त कंपनी से जुड़े ट्रीस्टान डी एगोस्टा, जेरेमी एलेयर, जान नेविल, जेरेमी एलेयर, जस्टिन सन और डेविड लाबर्ट के साथ एक अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर अजीत कुमार यादव को विवेचना सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed