फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   From History to Present: The booklet will provide the full story of the Ram Temple, written by Champat Rai.

इतिहास से वर्तमान तक: बुकलेट में मिलेगी राम मंदिर की पूरी कहानी, चंपत राय ने लिपिबद्ध की है सामग्री

Wed, 25 Feb 2026 07:36 PM IST
ishwar ashish नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Feb 2026 07:36 PM IST
सार

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट राम मंदिर की एक विशेष बुकलेट तैयार करवा रहा है जिसमें मंदिर की इतिहास से लेकर वर्तमान तक पूरी जानकारी मिलेगी। इसका विमोचन जल्द ही किया जाएगा।

विज्ञापन
From History to Present: The booklet will provide the full story of the Ram Temple, written by Champat Rai.
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं और देश-विदेश से आने वाले आगंतुकों के लिए एक विशेष बुकलेट तैयार कराई जा रही है। इस पुस्तक में राम मंदिर निर्माण की संपूर्ण यात्रा को विस्तार से प्रस्तुत किया जाएगा। बुकलेट में इतिहास से वर्तमान तक मंदिर की परिकल्पना से लेकर निर्माण पूर्ण होने तक की हर महत्वपूर्ण जानकारी क्रमबद्ध रूप में संकलित की गई है। राम मंदिर ट्रस्ट जल्द ही बुकलेट का विमोचन कराने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


अयोध्या का इतिहास जस का तस, पहले व अब ...शीर्षक से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एक बुकलेट तैयार करा रहा है। बुकलेट में राम मंदिर के पौराणिक व मध्यकालीन इतिहास से लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कराए जा रहे मंदिर निर्माण की पूरी जानकारी साझा की जा रही है। इस बुकलेट में पूरी अयोध्या के प्राचीन भूगोल का भी जिक्र किया गया है। किस तरह अयोध्या सांझी संस्कृति की गवाह कही जाती है, इसका भी उल्लेख किया गया है। अयोध्या के प्राचीन मंदिरों की भी जानकारी इसमें संग्रहीत की जा रही है। 1528 से शुरू हुई मंदिर की लड़ाई के बारे में भी बताया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी के जापान दौरे में मिले मेगा निवेश प्रस्ताव, पहले दिन 11 हजार करोड़ के एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में लगीं होर्डिंग, कांग्रेस ने सीएम योगी को बताया सनातन विरोधी


इसमें मंदिर निर्माण यात्रा के विभिन्न आयामों को तथ्यों और संदर्भों सहित संकलित किया गया है, जिससे यह प्रकाशन केवल सूचना-पुस्तिका ही नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक दस्तावेज का रूप ले सके। मंदिर निर्माण में कितने पत्थर लगे हैं, इसकी भी जानकारी मिलेगी। राम मंदिर में अकेले करीब चार लाख घनफुट पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि यह बुकलेट श्रद्धालुओं के लिए मार्ग दर्शिका का कार्य करेगी। इसमें मंदिर की वास्तुकला, निर्माण में प्रयुक्त पत्थरों और तकनीक, परिसर की विशेषताओं का भी उल्लेख होगा।

जिनका योगदान उनको भी सम्मान
बुकलेट में मंदिर निर्माण से जुड़े प्रत्येक चरण शिलान्यास, आधार संरचना, पत्थरों की नक्काशी, वास्तु योजना और तकनीकी विशेषताओं का विस्तृत विवरण रहेगा। साथ ही जिन संतों, अभियंताओं, शिल्पकारों, दानदाताओं और कार्यकर्ताओं ने इस महाअभियान में योगदान दिया, उनकी भूमिका का भी उल्लेख किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस ऐतिहासिक प्रयास को समझ सकें। यह बुकलेट न केवल श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी, बल्कि राम मंदिर निर्माण की गाथा को संरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed