{"_id":"6842942b87f984a9ea0e01b9","slug":"friendship-facebook-then-lure-investment-lucknow-businessman-cheated-rs-1-92-crore-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: फेसबुक पर दोस्ती... फिर क्रिप्टो में निवेश का झांसा; व्यापारी का खाता कर दिया खाली; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: फेसबुक पर दोस्ती... फिर क्रिप्टो में निवेश का झांसा; व्यापारी का खाता कर दिया खाली; केस दर्ज
Fri, 06 Jun 2025 03:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Jun 2025 03:44 PM IST
सार
लखनऊ के एक युवक को फेसबुक पर दोस्ती मंहगी पड़ गई। एक महिला ने खुद को क्रिप्टो करेंसी कंपनी में निवेश संबंधी मामलों का विशेषज्ञ बताकर उससे 1.92 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
विस्तार
क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर साइबर ठग ने गोमतीनगर के विजयंत खंड निवासी व्यापारी शलभ पांडेय से 1.92 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शलभ के मुताबिक 26 अप्रैल को फेसबुक पर उनकी दोस्ती भाविका शेट्टी से हुई। उसने बताया कि वह कोलकाता में स्कूल और वृद्धाश्रम खोलने की योजना बना रही है। भाविका ने खुद को क्रिप्टो करेंसी कंपनी में निवेश संबंधी मामलों का विशेषज्ञ बताया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: मासूम बच्ची को आधी रात उठा ले गया था दरिंदा, हैवानियत की सभी हदें की पार; पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया
विज्ञापन
झांसे में आए शलभ ने भाविका के कहने के मुताबिक एक्स, एमईएक्स, व्हाट्सएप आधारित पोर्टल के माध्यम से 50 हजार रुपये निवेश कर दिए। कुछ दिन बाद उनके पोर्टफोलियो में लाभ और बोनस दिखने लगा। भाविका ने उन्हें और निवेश करने के लिए कहा।
ये भी पढ़े- UP News: फिदायीन आतंकियों को घुसपैठ कराने वाला फरहान नहीं होगा रिहा, राज्यपाल ने खारिज की रिहाई याचिका
ऐसे में शलभ ने 17 मई तक कई बार में एक करोड़ 92 लाख 50 हजार रुपये 11 खातों में ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, जब उन्होंने मुनाफे की रकम निकालनी चाही तो भाविका ने 49 लाख रुपये अमेरिकी टैक्स और भारत-पाक के बीच तनाव के कारण 53.82 लाख रुपये का टैक्स भरने की बात कही।
शलभ के मना करने पर पोर्टल से उनका पोर्टफोलियो हटा दिया। व्हाट्सएप पर भी ब्लॉक कर दिया। ठगी का अहसास होने पर शलभ ने दो जून को पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि तहरीर पर आईटी एक्ट, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने जिन खातों में रकम डाली, उनका ब्योरा खंगाला जा रहा है।