फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   friends died in an accident in lucknow

बेकाबू एसयूवी एक्सप्रेस-वे पर रेलिंग से टकराई, कार में फंसे रहे दोस्त, दो की मौत

Thu, 22 Nov 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Nov 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
friends died in an accident in lucknow
कुलदीप और जितेंद्र शुक्ल - फोटो : amar ujala
लखनऊ के पारा थानाक्षेत्र में आगरा एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू एसयूवी लोहे की रेलिंग से टकराते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एसयूवी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां कुलदीप और जितेंद्र की मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे के शिकार तीनों युवक आगरा से लखनऊ होते हुए रायबरेली जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि रायबरेली के बछरावां निवासी अंकित सोनी, जितेंद्र शुक्ला (40) और कुलदीप (28)  बिजनेस मीटिंग में आगरा गए थे। बुधवार रात वे घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


लखनऊ में प्रवेश करते समय वह सर्विस लेन में उतरने की कोशिश कर रहे थे। एसयूवी बेकाबू होकर एक्सप्रेस-वे के किनारे बनी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। रफ्तार ज्यादा होने केकारण करीब 50 मीटर तक एसयूवी रेलिंग को तोड़ते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घायलों को लोकबंधु भेजा गया

friends died in an accident in lucknow
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, तीनों घायल युवक एसयूवी में ही फंसे थे। एसयूवी को काटना पड़ा। घायलों को इलाज के लिए लोकबंधु भेजा गया। वहां दो को डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई। हादसे के शिकार तीनों युवक दोस्त हैं।

जितेंद्र एलईडी बल्ब का कारोबार करता है। वहीं कुलदीप वर्मा की कपड़े की दुकान है और अंकित सोनी मोबाइल का डिस्ट्रीब्यूटर हैं। कुलदीप के परिवार में पत्नी अंजू और पांच महीने का बेटा हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed