{"_id":"6832282358cd28050b066dd4","slug":"freehold-of-plots-starts-allottees-can-apply-lucknow-news-c-13-knp1002-1218953-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भूखंडों का फ्री होल्ड शुरू, आवंटी कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भूखंडों का फ्री होल्ड शुरू, आवंटी कर सकते हैं आवेदन
Sun, 25 May 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 25 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए ट्रांसपोर्टनगर योजना के भूखंडों को फ्री होल्ड करेगा। इसके लिए योजना के आवंटी जनहित पोर्टल के माध्यम से फ्री होल्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर दी गई है।
अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर योजना की शुरूआत वर्ष 1980 में की गई थी। योजना में 50 वर्गमीटर से लेकर 1000 वर्गमीटर क्षेत्रफल के लगभग 1900 भूखंड हैं, जिनमें अधिकांश रूप से गोदाम-एजेंसी आदि संचालित हैं। भूखंड लीज पर आवंटित किए गए थे। योजना के आवंटी लंबे समय से लीज डीड को भूखंडों को फ्री होल्ड किए जाने की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर 27 मार्च को हुई प्राधिकरण बोर्ड की 184वीं बैठक में प्रस्ताव पास किया गया।
इसके बाद अब भूखंडों को फ्री होल्ड करने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी कर दी गई है। योजना के आवंटियों को जनहित पोर्टल ( www.janhit.upda.in) के माध्यम से फ्री होल्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही आवेदन पत्र, भूखंड के लीज डीड की निबंधन कार्यालय से प्राप्त सत्यापित प्रति, लीज रेंट की रसीद एवं शपथ पत्र प्राधिकरण कार्यालय में जमा कराना होगा।