फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Freedom from encroachment on roads

Lucknow News: सड़कों से मिलेगी अतिक्रमण से आजादी

Fri, 27 Feb 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Freedom from encroachment on roads
लखनऊ। सीएम ग्रिड योजना के तहत 186 करोड़ रुपये खर्च कर स्मार्ट बनाई जा रहीं सात सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण की समस्या को शासन ने गंभीरता से लिया है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने नगर आयुक्त को इन्हें अतिक्रमणमुक्त कराने का आदेश देते हुए रिपोर्ट मांगी है। अमर उजाला में 17 फरवरी को प्रकाशित खबर के बाद यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना के तहत इन सड़कों के फुटपाथ को भी नए सिरे से तैयार किया गया है। इन पर शानदार टाइल्स और लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाई गई हैं। आकर्षक लुक देने के लिए बीच-बीच में पिलर लगाए गए हैं। डिवाइडरों को तोड़कर फिर से बनाया गया है। इन पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। बीच में पौधे भी सजाए गए हैं, लेकिन अतिक्रमण और कब्जे से फुटपाथों की रौनक गायब हो रही है।
विज्ञापन


कपूरथला चौराहे से नगर निगम के जोन तीन के पुराने ऑफिस वाली सड़क पर कब्जे के कारण सहारा वाली बिल्डिंग से लेकर प्रगति बाजार तक फुटपाथ नजर ही नहीं आता है। कपूरथला चौराहे के पास फुटपाथ को खोदकर नया बनाया गया है, पर खानपान की करीब 20 दुकानों के कारण कोई फुटपाथ पर चल नहीं सकता है। दुकानों पर आने वाले ग्राहक सड़क और कुछ फुटपाथ पर वाहन खड़े करते हैं, जिससे समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गोल मार्केट चौराहे से करीब आधा किमी के दायरे में बने नए फुटपाथ पर बड़े शोरूम और अस्पताल वालों का कब्जा है। पूरे फुटपाथ को पार्किंग स्टैंड बना दिया है। जिन घरों-दुकानों के सामने फुटपाथ है, उनके मालिक यहां अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। बाकी जगह पर खोमचे वालों का कब्जा है। ध्येय कोचिंग के सामने से विंध्याचल मंदिर जाने वाली सड़क के फुटपाथ पर भी अतिक्रमण है।




लगवाए जाएंगे नो वेंडिंग जोन के बोर्ड

अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना की सड़कों पर पर नो वेंडिंग जोन का बोर्ड लगवाया जाएगा। यहां जो दुकानदार हैं, उन्हें दूसरे वेंडिंग जोन में भेजा जाएगा। नए वेंडिंग जोन के प्रस्ताव जोनल कार्यालयों की ओर से तैयार किए जा रहे हैं। वेंडिंग कमेटी की बैठक में इसे रखा जाएगा।

सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने जोन में आने वाली सीएम ग्रिड योजना की सड़कों के फुटपाथ को कब्जा मुक्त कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed