{"_id":"67ad07aea0df6089600b808e","slug":"freed-government-land-from-encroachment-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1075322-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सरकारी जमीन कब्जामुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सरकारी जमीन कब्जामुक्त कराई
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। गौरा और मऊ गांव में बुधवार को प्रशासन की टीम ने तीन बीघा सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया। कराए गए निर्माण पर बुलडोजर चलावाया। जमीन की कीमत करीब छह करोड़ रुपये है। लेखपाल ने कब्जा करने वाले प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
गांव में बिल्डरों ने जमीन पर कब्जा कर प्लॉटिंग की थी। तहसील में इसकी शिकायत पर संज्ञान लेकर प्रशासन की टीम ने जांच कराई थी। इसमें अवैध कब्जे की पुष्टि के बाद राजस्व और पुलिस की टीम ने जमीन से कब्जा हटवाया। तहसीलदार शशांक उपाध्याय ने बताया कि अमित यादव, विशाल और अमित सिंह ने कब्जा किया था।