फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   free wifi on charbagh station and junction

मई से लखनऊ की इन जगहों पर भी होगा फ्री वाई-फाई

Tue, 19 Apr 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Apr 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
free wifi on charbagh station and junction
अब चारबाग पर फ्री वाई-फाई

चारबाग और लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अगले माह से यात्रियों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिलने लगेगी। स्टेशनों पर रेलटेल व गूगल की ओर से फ्री वाई-फाई के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन


डिवाइसेज लगने और फाइबर बिछने का काम भी पूरा हो चुका है। तैयारियां पूरी होने की रिपोर्ट सिग्नल एंड टेली कम्युनिकेशन (एस एंड टी) भेजी जाएगी, जहां से हरी झंडी मिलते ही लोगों को सुविधा मिलने लगेगी। 
विज्ञापन


रेलटेल अधिकारियों ने बताया कि इंस्टॉलेशन का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि मई के दूसरे हफ्ते से यात्रियों को सुविधा मिलने लगेगी। मंजूरी के लिए रिपोर्ट एस एंड टी को भेजी जानी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारबाग व लखनऊ जंक्शन के करीब दो किलोमीटर की रेंज में यात्रियों को मुफ्त वाईफाई सुविधा मिलेगी। इसमें सरकुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म वगैरह कवर होंगे।

दिसंबर तक सौ स्टेशनों पर वाई-फाई

free wifi on charbagh station and junction
सफाई में चारबाग रेलवे स्टेशन अव्वल - फोटो : demo pic
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने देश के 400 स्टेशनों को वाई-फाई से लैस करने की घोषणा की थी, जिसके लिए 400 करोड़ निवेश किए जाएंगे। 

इस लिहाज से प्रत्येक स्टेशन पर एक करोड़ रुपये की लागत से वाई-फाई सिस्टम लगाया जा रहा है। इस साल दिसंबर तक सौ ए-1 व ए श्रेणी के स्टेशनों पर वाई-फाई फ्री हो जाएगा, इसमें लखनऊ भी शामिल है।

कुछ समय पूर्व लखनऊ जंक्शन स्टेशन के पूछताछ केंद्र में फ्री वाई-फाई की सुविधा शुरू की गई थी। अब ये प्लेटफॉर्मों से लेकर कैब वे तक मिलेगी, जिससे रेंज बढ़ जाएगी। 

रेलटेल के अधिकारियों की मानें तो दोनों स्टेशनों पर डेढ़ सौ से अधिक डिवाइस लगाई जा रही हैं। एक डिवाइस से 50 से 100 लोग कनेक्ट हो सकते हैं। 

एक बार में कुल आठ से दस हजार यात्री मुफ्त वाई-फाई का इस्तेमाल स्टेशन परिसर व ट्रेनों में कर सकेंगे। यात्रियों को 2 एमबीपीएस की स्पीड मुहैया कराने पर विचार-विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed