{"_id":"64ef51e05cfb99920f095016","slug":"free-travel-facility-for-sisters-in-city-buses-along-with-roadways-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रोडवेज के साथ सिटी बसों में बहनों के लिए फ्री सफर की सुविधा, 12 रूटों पर 347 अतिरिक्त बसें शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रोडवेज के साथ सिटी बसों में बहनों के लिए फ्री सफर की सुविधा, 12 रूटों पर 347 अतिरिक्त बसें शुरू
Thu, 31 Aug 2023 12:06 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:06 AM IST
सार
यूपी सरकार के द्वारा रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री यात्रा की सुविधा गुरुवार को भी जारी रहेगी। यात्रियों को कोई असुविधा ना हों इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ सिटी बस सेवा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बहनों को मुफ्त सफर की सुविधा प्रदान की गई है। इसके तहत गुरुवार रात 12 बजे तक बहनें रोडवेज बस व सिटी बसों में नि:शुल्क सफर कर सकेंगी। बहनों को बस में कोई किराया नहीं देना पड़ेगा। बस परिचालक उन्हें जीरो कीमत का टिकट प्रदान करेगा। सफर के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं परिवहन निगम के कंट्रोल रूम पर फोन कर समस्याएं दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर जारी
रक्षाबंधन के दौरान रोडवेज बसें कहां से मिलेंगी, उनकी टाइमिंग व अन्य सवालों के जवाब बहनें हेल्पलाइन नंबर से प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए परिवहन निगम ने लखनऊ परिक्षेत्र के बस अड्डों के पूछताछ नंबर जारी किए हैं। इनमें क्षेत्रीय कंट्रोल रूम का नंबर 8726005808, चारबाग का 8726005892, कैसरबाग का 8726005893, आलमबाग का 8726005891, अवध बस स्टेशन का 0522-3510951 नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन
12 रूटों पर 347 अतिरिक्त बसें शुरू
रक्षाबंधन के अवसर पर परिवहन निगम ने 347 अतिरिक्त बस सेवाएं भी शुरू की हैं। यह बसें 12 प्रमुख रूटों पर यात्रियों की डिमांड के अनुरूप चलाई जाएंगी। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक बस अड्डे पर कर्मचारियों की ड्यूटी अतिरिक्त रूप से लगाई गई है। इससे यात्रियों का सफर आसान हो सकेगा।
विज्ञापन