{"_id":"6819220b0fda28a0b00fd07e","slug":"free-the-city-from-traffic-jams-and-encroachments-at-any-cost-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1189562-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहर को हर हाल में जाम, अतिक्रमण से मुक्त कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहर को हर हाल में जाम, अतिक्रमण से मुक्त कराएं
विज्ञापन
लखनऊ। जाम एक बड़ी समस्या है। हर दिन लोगों को इसका सामना करना पड़ता है। ऐसे में हर हाल में शहर को जाम व अतिक्रमण से मुक्त कराएं। इसके लिए जो सख्त कदम उठाने हों उन्हें उठाएं। सड़क किनारे से अतिक्रमण भी हटवाएं। ये निर्देश सोमवार को शहर के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में अफसरों को दिए।
उन्होंने डीसीपी ट्रैफिक से कहा कि यह सुनिश्चित कराएं कि सड़कों के किनारे नो पार्किंग में वाहन न खड़े हों। जो वाहन खड़े हों, चालान के साथ उन्हें सीज भी करें। पीडब्ल्यूडी के अफसरों से कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जरूरी स्ट्रक्चरल बदलाव तय समय में करें।
बैठक में सांसद राजनाथ सिंह के सलाहकार दिवाकर त्रिपाठी, प्रतिनिधि राघवेंद्र शुक्ला, एमएलसी मुकेश शर्मा, राम चंद्र प्रधान, अरुण पाठक, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, जय देवी, अमरेश रावत, डीएम विशाख जी अय्यर, नगर आयुक्त गौरव कुमार और सीडीओ अजय जैन आदि थे।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों के जरिये जन-जन तक पहुंचाएं योजनाएं
सुरेश खन्ना ने कहा, पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कुसुम योजना जैसी किसानों के हित की योजनाओं से जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाए। उनके माध्यम से कृषि यंत्रों के वितरण को लेकर लोगों तक जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्रॉप मोर क्राफ्ट के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना से जोड़ें। यह जरूर देखें कि किसी को ऋण लेने में परेशानी न हो।
सड़कों पर न दिखें गोवंश
मंत्री ने कहा कि निराश्रित गोवंश सड़कों पर न दिखें। नगर निगम की मदद से इन्हें गोशालाओं तक पहुंचाएं। अफसरों से कहा कि वे समय-समय पर गोशालाओं का निरीक्षण करें और खामियों को तत्काल दुरुस्त कराएं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पूरा कराएं अलंकार प्रोजेक्ट का काम
शिक्षा विभाग के अफसरों ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा और वित्तीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार से जीर्णोंद्धार का काम जारी है। अब तक 50 फीसदी विद्यालयों में कार्य पूरा हो चुका है। इस पर सुरेश खन्ना ने कहा कि कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशित करें कि बचा काम भी जल्द से जल्द पूरा करें। समीक्षा में सामने आया कि जानकीपुरम के सिकंदरपुर स्थित प्राथमिक स्कूल में अवैध कब्जा है। मंत्री ने इसे कब्जामुक्त कराने का आदेश दिया।