फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   free smartphone webportal launched by cm akhilesh

अखिलेश की 'स्मार्टफोन योजना', लैपटॉप की तरह कर पाएगी कमाल?

Tue, 11 Oct 2016 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Oct 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
free smartphone webportal launched by  cm akhilesh
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने नए ऑफिस लोकभवन में निशुल्क स्मार्टफोन पंजीकरण के वेबपोर्टल का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


बीते द‌िनों यूपी के उन्होंने लोगों को स्मार्टफोन बांटने की घोषणा की थी। रजिस्ट्रेशन के लिए www.samajwadisp.in पर क्लिक कर सकते हैं।

इस योजना में रज‌िस्ट्रेशन अभी होगा और अगली सपा सरकार बनने पर स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। 

इस योजना की शुरुआत करते हुए सीएम ने सोमवार को स्मार्टफोन के रज‌िस्ट्रेशन के ल‌िए पोर्टल लॉन्च क‌िया। इस दौरान सीएम ने कहा क‌ि हम नए तरीके से काम करते हैं।
विज्ञापन


जानें क‌िसे म‌िल सकता है स्मार्टफोन...
 

  • स्मार्टफोन के ल‌िए आवेदनकर्ता की उम्र 18 होनी चाह‌िए। 
  • आवेदन करने वाला यूपी का नागर‌िक होना चाह‌िए।
  • सरकारी नौकरी करने वाले आवेदन नहीं कर सकेंगे। 
  • जिनके अभिभावक सरकारी सेवा में हैं तो वे भी पात्र नहीं होंगे।
  • अगर कोई निजी क्षेत्र में कार्यरत है और परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है, तभी आवेदन कर करेगा।
  •  रजिस्ट्रेशन के समय सिर्फ हाईस्कूल के प्रमाण-पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करना जरूरी होगा।

सरकार का जनता से होगा सीधा संपर्क

free smartphone webportal launched by  cm akhilesh
अ‌‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
सीएम अख‌िलेश का कहना है ये स्मार्ट फोन प्रदेश सरकार और जनता के बीच सीधा संपर्क स्थाप‌ित करना में मददगार सा‌ब‌ित होंगे। उन्होंने कहा क‌ि 
समाजवादी स्मार्ट फोन अत्याधुनिक तकनीक से युक्त अच्छी गुणवत्ता का होगा।

इसमें स्मार्ट फोन के सभी फीचर्स के साथ-साथ विस्तृत एकल एप भी उपलब्ध होगा। इसमें राज्य सरकार की योजनाओं के ऑडियो, वीडियो एवं सूचनाएं भी शामिल होंगी।

सीएम अख‌िलेश ने कहा क‌ि हमने ज‌ितनी भी योनजाएं लॉन्च की हैं उनसे जनता को फायदा म‌‌िला है। कुछ योजनाएं सामने आई हैं कुछ सामने आनी बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed