फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Free sanitary pads are not being distributed in primary schools of many districts

Lucknow News: कई जिलों के प्राथमिक विद्यालयों में नहीं बंट रहे निशुल्क सेनेटरी पैड

Tue, 01 Jul 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 01 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Free sanitary pads are not being distributed in primary schools of many districts
राज्य महिला आयोग सभागार में बैठक करतीं अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान और संयुक्त निदेशक प्र​शिक्ष
लखनऊ। गोमतीनगर के विभूतिखंड स्थित महिला आयोग कार्यालय में सोमवार को हुई मासिक बैठक और कार्यशाला में किशोरी सुरक्षा योजना की अनदेखी पर चिंता जताई गई। विभिन्न जिलों से आई सदस्यों ने बताया कि कई प्राथमिक विद्यालयों में किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चाैहान ने लापरवाही बरतने वाले जिलों में जांच के बाद संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


मेरठ से मीनाक्षी भराला और प्रतापपुर से प्रतिभा कुशवाहा सहित कई सदस्यों ने किशोरी सुरक्षा योजना में हो रही लापरवाही की शिकायत की। इन्होंने बताया कि कई जिलों के अधिकतर प्राथमिक विद्यालयों में किशोरी सुरक्षा योजना के तहत निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण नहीं किया जा रहा है। बैठक में परिवार कल्याण विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ. शालू गुप्ता भी मौजूद रहीं। उन्होंने जननी सुरक्षा, एनिमिया मुक्त भारत, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
विज्ञापन


मिशन-शक्ति की समीक्षा भी हुई
बैठक में मिशन-शक्ति योजना के तहत विभिन्न जिलों में चल रहे जनसुनवाई व निरीक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही, अगले माह होने वाले जागरूकता अभियानों की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed