फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   free parking in all malls of lucknow for one hour from March 15

लखनऊ: 15 से सभी मॉल में एक घंटा पार्किंग फ्री, वन सिटी वन कार्ड की व्यवस्था भी जल्द

Wed, 04 Mar 2020 11:06 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Mar 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
free parking in all malls of lucknow for one hour from March 15
प्रतीकात्मक तस्वीर
15 मार्च से आप लखनऊ के किसी भी मॉल मेें एक घंटा तक वाहन मुफ्त में खड़ा कर सकेंगे। इससे अधिक समय तक पार्किंग में वाहन खड़ा रहने पर ही निर्धारित शुल्क देना होगा। इसके साथ ही शहर की पार्किंग व्यवस्था को भी पूरी तरह एकीकृत किया जाएगा, ताकि वाहन खड़े करने की जगह को आसानी से खोज कर उसे स्मार्ट लखनऊ एप की मदद से बुक किया जा सके।
विज्ञापन


इतना ही नहीं शहर में जगह-जगह नो वेंडिंग और वेंडिंग जोन को चिह्नित कर बेतरतीब लगीं दुकानों से होने वाली  ट्रैफिक की समस्या को भी सभी दूर किया जाएगा। यह जानकारी मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने दी। वह मंगलवार को स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को जाम मुक्त और सुगम बनाने के लिए  बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन


वन सिटी वन कार्ड की व्यवस्था जल्द
मंडलायुक्त ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत शहरवासियों के लिए जल्दी वन सिटी वन कार्ड की व्यवस्था को भी शुरू कराया जाएगा। इससे लोग सिर्फ एक कार्ड से ही ई-चालान, बिजली बिल, बस टिकट, पानी का बिल, पार्किंग चार्ज एवं जन सामान्य के उपयोग में आने वाली अन्य सेवाओं का भुगतान एप के माध्यम से कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर के मॉल्स में थोड़े समय के लिए जाने पर भी वाहन पार्किंग शुल्क वसूला जाता है। इससे बचने को लोग मॉल के बाहर सड़क पर ही वाहन खड़ा कर परेशानी बढ़ाते हैं। इससे छुटकारा दिलाने के लिए होली के बाद शहर के सभी मॉल की पार्किंग में पहले एक घंटा वाहन पार्किंग को मुफ्त बनाने की व्यवस्था को कहा गया है। 15 मार्च से इस सुविधा को शुरू कराया जा सके। एक घंटे से अधिक समय तक वाहन स्टैंड में खड़ा होने पर ही निर्धारित दर से पार्किंग शुल्क देना होगा।
 

एकीकृत होगी शहर की पार्किंग व्यवस्था

free parking in all malls of lucknow for one hour from March 15
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बैठक में पारित प्रस्ताव में इस पर भी सहमति बनी कि संपूर्ण शहर की पार्किंग व्यवस्था को एकीकृत कर जनसुलभ बनाया जाएगा। इससे लोग पार्किंग की जगह को आसानी से खोज कर उसे स्मार्ट लखनऊ एप से बुक कर वाहन खड़ा करने को होने वाली परेशानी से बच सके।

मंडलायुक्त ने शहर में वेंडिंग व नो वेंडिंग जोन क्षेत्र की पहचान के लिए कलर सिस्टम व्यवस्था लागू कराने का निर्देश भी नगर आयुक्त को दिया। इससे बेतरतीब लगी दुकानों से होने वाली आवागमन की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।

प्रमुख चौराहों को बनाया जाएगा जाममुक्त
पुलिस विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने गोमतीनगर के समतामूलक चौक पर फूड वैन के लिए जगह आवंटित कर इस सड़क को हैप्पी स्ट्रीट बनाने का प्रस्ताव किया। शहर के प्रमुख चौराहों को जाममुक्त बनाने के लिए निगरानी फोर्स बढ़ाने के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।

इसके लिए आईआईएम इंदौर के सहयोग से शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट चालकों को सवारियों के साथ कैसे बेहतर व्यवहार करे, इसका प्रशिक्षण भी शिविर आयोजित कर दिलाया जाएगा।

अतिक्रमण मुक्त बनेंगे सभी पार्किंग स्थल

free parking in all malls of lucknow for one hour from March 15
ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनाने को बुलाई गई बैठक में मौजूद अफसर - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि होली के बाद शहर में सभी बहुमंजिला आवासीय व व्यवसायिक भवनों के बेसमेंट सहित अन्य पार्किंग स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही प्राइवेट कंपनियों के टैक्सी चालक एवं प्राइवेट ऑटो चालकों की यूनीफॉर्म निर्धारित कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलाते समय नेम प्लेट लगाने को भी अनिवार्य बनाया जाएगा।

जाममुक्त ट्रैफिक बनाने पर सम्मान भी
मंडलायुक्त ने बताया कि सभी विभागों के समन्वय के साथ तैयार कार्ययोजना के तहत शहर के चौराहों को जाममुक्त व सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा। इससे जुड़े लोगों को बेहतर कार्य करने पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। यह सम्मान 15 अगस्त पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed